herzindagi
different places on earth big

कैसी हैं ये जगहें जहां कभी सूरज दिखता ही नहीं!

इस वर्ल्ड में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सूरज ना कभी डूबता है और ना कभी उगता है। मतलब यह हुआ है कि कुछ जगहें पर लंबे समय तक सूरज डूबता ही नहीं है और कुछ जगहें ऐसी हैं जहां लंबे समय तक सूरज उगता ही नहीं है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-11, 11:25 IST

क्या आप जानती हैं इस वर्ल्ड में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सूरज ना कभी डूबता है और ना कभी उगता है। मतलब यह हुआ है कि कुछ जगहें पर लंबे समय तक सूरज डूबता ही नहीं है और कुछ जगहें ऐसी हैं जहां लंबे समय तक सूरज उगता ही नहीं है। 

आपने यूरोप की कई फेमस जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपको यह पता है कि यूरोप में नार्वे एक ऐसा देश है जहां सूरज की किरण के लिए लोग तरसते हैं। मतलब सूरज का दीदार कर पाना उतना मुश्किल है जैसे ईद के चांद का दीदार करना। कई जगहों पर ऐसी जानकारी है कि यहां साल के आखिरी महिनों में बहुत कम सूरज दिखाई देता है। दिसम्बर के पूरे महीने में लगभग 6 घंटे के लिए सूरज दिखाई देता है। 

नार्वे में बहुत बार मध्यरात्रि के टाइम पर सूरज दिखाई देता है, इसे देखने बहुत बार कोसो दूर से भी लोग आते हैं। इस देश में बहुत जगहें ऐसी भी हैं जहां लगभग कई सालों से सूरज दिखाई ही नहीं दिया है। नार्वे के अलावा कई और जगहें ऐसी हैं जहां सूरज सालों तक नहीं दिखाई देता है और कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सूरज सालों तक डूबता नहीं है। 

Finland यहां सूरज कई दिनों तक डूबता ही नहीं 

different places on earth

Image Courtesy: Pxhere

Finland बहुत ही खूबसूरत जगह हैं, इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि कुदरत ने इस जगह को बेहद ही आराम से सजाया है। लगभग 55 लाख की जनसख्यां वाले इस देश में 1 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 18 लोग रहते हैं।

इस जगह को खूबसूरत झीलों को एक साथ देखने के लिए जाना जाता है। यहां 73 दिनों तक लगातार सूरज डूबता ही नहीं है। यहां सूरज की किरण देखने के लिए लोग तरसते हैं। 

Read More: स्विटज़रलैंड का Christmas क्यों है अलग और बेस्ट, जानिए

Iceland यहां कभी रात नहीं होती तो कभी दिन नहीं होता 

different places on earth Iceland

Image Courtesy: Pxhere

ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा देश आइसलैंड खुबसूरत नजारों का देश है। यहां कभी रात नहीं होती है तो कभी दिन नहीं होता है। कई जगहों पर ऐसी जानकारी है कि यहां मई की शुरुआत से लेकर जुलाई के अंत तक सूरज डूबता ही नहीं है और सर्दियों के दिनों में सूरज पूरे दिसम्बर के महीने में केवल 4 घंटे के लिए देखाई देता है। 

यहां के लोगों को सूरज का इंतजार रहता है क्योंकि यहां गोल्फ खेलने का अलग ही मजा है। 

Stockholm यहां लंबी होती हैं रातें 

different places on earth Sweden Stockholm

Image Courtesy: Pxhere

Sweden की Capital, Stockholm है। यहां रात लम्बी होती है और सूरज यहां कुछ घंटो के लिए ही दिखाई देता है। भूगोलिक स्थिति अलग होने के कारण यहां रातें लंबी और दिन बेहद ही छोटे होते हैं। 

Estonia यहां दिन कुछ घंटे के लिए होता है 

different places on earth Estonia

Image Courtesy: Pxhere

Estonia में दिन बहुत ही छोटा होता है और रात लंबी होती है। यहां दिन इतना छोटा होता है कि कुछ घंटे में ही दिन खत्म हो जाता है। यह जगह Finland के समुद्र तट से लगभग 80 किलामीटर दूर है। यहां सूरज को देखने का अन्तराल बढ़ता ही चला जाता है। यहां का सामान्य तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।