मॉनसून में शहरों की भीड़भाड़ और उमस में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस मौसम में परेशानी का सामना कर रही हैं तो खुद को ब्रेक देने के लिए वीकेंड में दिल्ली के आसपास की जगहों में मॉनसून का मजा लेने का प्लान बना सकती हैं। इस मौसम में कुदरती खूबसूरती और भी ज्यादा निखरकर सामने आती है। अगर मॉनसून सीजन में रूटीन कामों को छोड़कर सैर-सपाटे के लिए थोड़ा वक्त निकाला जाए तो महिलाएं ना सिर्फ पूरी तरह से तरोताजा हो सकती हैं, बल्कि खूबसूरत लोकेशन्स पर जमकर एंजॉय भी कर सकती हैं। आज हम आपको जिन लोकेशन्स के बारे में बता रहे हैं, वहां आपको इस सीजन में जरूर जाना चाहिए, क्योंकि इन जगहों पर घूमने का असली मजा बारिश में ही आता है।
ओखला बर्ड सेंक्चुअरी
यह दिल्ली के सबसे खूबसूरत और शांत इलाकों में से एक है। यमुना नदी पर बने ओखला बैराज पर यह बर्ड सेंक्चुअरी स्थित है। यहां आपको कुदरती नजारों के साथ कई प्रजाति के पक्षी उड़ते हुए नजर आएंगे। बेस्ट एक्टिविटी: अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आप यहां एक से बढ़कर एक तस्वीरें खींच सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
मानेसर
दिल्ली की सीमा से लगे हरियाणा के गुड़गांव डिस्ट्रिक्ट में आता है मानेसर। हालांकि यह औद्योगिक शहर है, लेकिन यहां दूर-दूर तक हरे-भरे मैदान भी नजर आते हैं। यहां आपको कई तरह की माइग्रेटरी बर्ड्स भी नजर आएंगी।
दिल्ली से दूरी: 43 किमी
बेस्ट एक्टिविटी: दमदमा लेक में बोटिंग के लिए जाएं, सोहना में चिड़ियों को उड़ते हुए देखने का मजा उठाएं और यहां के बेहतरीन रिसॉर्ट्स में एंजॉय करें।
इसे जरूर पढ़ें:वर्ल्ड योगा कैपिटल ऋषिकेश में लीजिए इन 10 दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा
नीमराना का किला
नीमराना के महल में साल के 12 महीने आप घूमने का मजा ले सकती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में यहा की नैचुरल ब्यूटी और भी ज्यादा निखर उठती है। इस महल के आसपास दूर-दूर तक हरियाली नजर आती है। महल में राजसी ठाठ-बाट देखने के साथ आप यहां कुदरती खूबसूरती के बीच रिलैक्स कर सकती हैं, राजस्थानी गीत-संगीत का मजा ले सकती हैं।
दिल्ली से दूरी: 117 किमी
बेस्ट एक्टिविटी: बारिश में यहां के पूल में नहाना और भी ज्यादा एक्साइटिंग लगता है। अगर आपको स्पा का मजा लेना पसंद है तो आप हैरिटेज होटल की तरफ से मिलने वाली वर्ल्ड क्लास सेवा का मजा भी उठा सकती हैं। अगर विंटेज कारें आपको पसंद हैं तो आप इन शाही गाड़ियों की सवारी भी कर सकती हैं।
आगरा
ताजमहल के लिए वर्ल्ड फेमस आगरा में देश ही नहीं, दुनियाभर के सैलानी घूमने के लिए आते हैं। सफेद संगमरमर के बने ताजमहल को करीब से देखने पर इसकी नक्काशी और बारीक डिजाइन काफी ज्यादा अपील करते हैं। बारिश के मौसम में ताजमहल की खूबसूरती को महसूस अपना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। यहां के बेहतरीन गार्डन में घूमते हुए आप ताजमहल की सैर कर सकती हैं। अगर आप यहां के गाइड्स से ताजमहल के समृद्ध इतिहास के बारे में जानना चाहेंगी तो आपको इस मकबरे से जुड़ी कई दिलचस्प चीजें पता चलेंगी
दिल्ली से दूरी: 210 किमी
बेस्ट एक्टिविटी: यहां आप ताजमहल के अलावा आगरा का किला घूम सकते हैं। इस महल में आपको राजसी जीवन की जीती जागती झलक देखने को मिलेगा। यहां जहांगीर का काले रंग का विशाल तख्त, मोती मस्जिद की सैर और खूबसूरत गार्डन की सैर आपको पूरी तरह से रिफ्रेश कर देगी। आप यहां एतमादुद्दौला का मकबरा भी घूमने जा सकती हैं, जिसे नूरजहां ने अपने पिता की याद में बनवाया था। नूरजहां के पिता घियास-उद-दीन बेग़ एक समय में जहांगीर के दरबार में मंत्री हुआ करते थे। इस मकबरे पर बारीक नक्कशी देखने को मिलती है। यहां की भीतरी दीवारों पर की गई खूबसूरत पेंटिंग्स के रंग आज भी काफी खूबसूरत नजर आते हैं। इस मकबरे में पीले संगमरमर की कब्र बनी हुई हैं। साथ ही यहां नूरजहां के परिवार के कुछ और लोगों की कब्रें भी हैं। लेकिन हर जगह का शिल्प आपको काफी खूबसूरत लगेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों