पिथौरागढ़ उत्तराखंड का बेहद ही खूबसूरत शहर है। यह कुमाऊं क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यहां आपको चारों ओर हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां आपको पहाड़ के साथ ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां भी देखने को मिलेगी। अगर आप इस दिंसबर कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं तो पिथौरागढ़ जरूर जाएं। पिथौरागढ़ में ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें आपको एक्सप्लोर करना चाहिए। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
अगर आप पिथौरागढ़ घूमने का प्लान बना रही हैं तो पिथौरागढ़ किला जरूर जाएं। यह पिथौरागढ़ का सबसे प्राचीन स्थल है। इसे 1789 में गोरखाओं द्वारा बनवाया गया था। जिसकी वजह से इसे गोरखा किला भी कहा जाता है। यह कुमाऊं की काली नदी पर स्थित है। इस किले की सरंचना बेहद ही आकर्षक है। आप भी इस किले की बनावट को देख हैरान हो जाएंगी। दूर-दूर से लोग इस किले को देखने आते हैं।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस कर सकती हैं आपके सपनों को सच
गंगोलीहाट क्षेत्र प्राचीन मंदिरों और गुफाओं के लिए काफी मशहूर है। हाट कालिका, अंबिका देवी, चामुंडा मंदिर औरवैश्नवी मदिंर यहां के प्रसिद्ध मंदिर हैं। हालांकि, अगर आप वैश्वनी मंदिर जाती हैं तो इस मंदिर से आपको हिमालय देखने को मिलेगा। इसलिए इस मंदिर पर लोगों की अधिक भीड़ रहती है। गंगोलीहाट में आपको केवल मंदिर ही नहीं बल्कि कई गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। यहां की सबसे मशहूर गुफा पाताल भुवनेश्वर और मुक्तेश्वर गुफा को देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
इसे भी पढ़ें:इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानती हैं आप?
चंडाक पिथौरागढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यह स्थल पिथौरागढ़ से करीब 8 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां से आप आसानी से हिमालय देख सकते हैं। चडांक पहाड़ी से लगभग 2 किलोमीटर दूर भगवान मनु को सर्मपित एक मंदिर भी है। हर साल अगस्त और सितम्बर के महीने में इस मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है और हजारों की संख्या में लोग इस जगह को देखने आते हैं।
अगर आपको जानवर देखना पसंद है तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है। अस्कोट सेंचुरी पिथौरागढ़ से करीब 54 दूर किमी है और 5412 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पिथौरागढ़ के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। अगर आपको हिरण देखने का शौक है तो आपको अस्कोट सेंचुरी जरूर जाना चाहिए। यहां आपको कस्तूरी मृग हिरण देखने को मिलेंगे। इस सेंचुरी को विशेष तौर पर कस्तूरी मृग और उसके आवास के संरक्षण लिए बनाया गया था। इसलिए आप जब भी पिथौरागढ़ जाएं तो एक बार यहां जरूर घूमें।
अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो कफनी ग्लेशियर ट्रैक की यात्रा जरूर करें। कफनी ग्लेशियर नंदाकोट की प्रसिद्ध चोटी के नीचे पिंडर घाटी के बाईं ओर स्थित है। आप यहां पहुंचने के लिए ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। जब आप यहां पहुंच जाएंगे तब आपको चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगी। यहां से आपको हिमालय की चोटियां भी देखने को मिलेगी। यह ट्रैक बागेश्वर के छोटे से पहाड़ी शहर के ऊपरलोहारखेत से शुरू होता है।
ट्रैवल से जुड़े ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.com &htransindiatravels.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।