Wanted Girl Ayesha: बॉलीवुड की वॉन्टेड गर्ल आयशा टाकिया लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि एक दौर हुआ करता था जब आयशा के साथ हर कोई काम करना चाहता था। 'टार्जन: द वंडर कार','वॉन्टेड', 'डोर', 'दिल मांगे मोर' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल, 1986 को मुंबई में हुआ था। वॉन्टेड गर्ल आयशा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक मॉडल भी हैं। नागेश कुकुनूर की निर्देशित फिल्म मोड़ में उन्होंने काम किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतना फेम मिलने के बाद आयशा टाकिया ने इंडस्ट्री से दूरी क्यों बना ली। इस लेख में आज हम आपको आयशा टाकिया के करियर के बारे में बताने जा रहे हैं।
14 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आयशा टाकिया आज चकाचौंध की दुनिया से दूर हो गई हैं। वॉन्टेड गर्ल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी। साल 2000 में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो मेरी चुनर उड़-उड़ जाए से एक्टिंग करियर से पहचान हासिल की। इसके बाद साल 2004 में आने वाली फिल्म टार्जन द वंडर कार से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद आयशा की किस्मत का सिक्का बॉलीवुड में चलने लगा। 'टार्जन' के बाद 'सलाम ए इश्क', 'वांटेड' और 'पाठशाला' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
इसे भी पढ़ें- सलमान खान की हिट फिल्म 'वॉन्डेट' में नजर आई आयशा टाकिया की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें
'वांटेड' फिल्म से आयशा रातों-रात हुई मशहूर
साल 2009 में आई 'वांटेड' फिल्म में आयशा ने सलमान खान के साथ काम किया था। साल 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'वांटेड' थी। साल 2011 में आई 'मोड़' आयशा की सुपर फ्लॉप फिल्म थी।
इस कारण से बनाई इंडस्ट्री से दूरी
साल 2011 के बाद से आयशा ने हमेशा के लिए एक्टिंग करियर से दूरी बना ली। 23 साल की उम्र में आयशा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की थी। आयशा के पति फरहान आजमी रेस्तरां मालिक और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे है। शादी के बाद आयशा ने अपना नाम बदलकर तकिया आजमी रख लिया था।
प्लास्टिक सर्जरी की वजह से आई थी चर्चा में
कुछ दिनों पहले आयशा अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी, जिस वजह से वह चर्चा में बनी हुई थी। एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
इसे भी पढ़ें-स्टारडम छोड़ इन सेलेब्स ने चुनी आम जिंदगी, अब कर रहे हैं नौकरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-IMDB, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों