-1775809602440.webp)
यकीन नहीं होता है, जीवन कभी-कभी इतनी कठिन परीक्षाएं लेता है कि इंसान पूरी तरह टूट जाता है। मशहूर एक्ट्रेस और लेखिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति इस समय एक ऐसे ही दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इकलौते भाई, डॉ. सुधाकर कृष्णमूर्ति को खो दिया है। यह क्षति सुचित्रा के लिए केवल एक भाई का जाना नहीं है, बल्कि उनके उस भरे-पूरे परिवार का बिखरना है, जिसके साथ उन्होंने अपना बचपन और सुनहरे दिन बिताए थे। बता दें कि सुचित्रा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। उन्होंने अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर हम सभी के साथ शेयर करते हुए लिखा कि कभी उनके परिवार में 6 सदस्य थे, लेकिन समय की मार के बाद अब केवल वह और उनकी एक बहन बची हैं। सुचित्रा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि लोग हमेशा उनके परिवार की एकता और खुशियों की मिसाल देते थे, लेकिन शायद उनके हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर लग गई।
90 के दशक की कल्ट क्लासिक फिल्म 'कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक धनी कलाकार हैं। एक्टिंग के अलावा वह एक शानदार गायिका, पेंटर और लेखिका भी हैं। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। उनके भाई हैदराबाद में रहते थे, लेकिन सुचित्रा के कठिन समय में वे हमेशा एक मजबूत ढ़ाल की तरह उनके साथ खड़े रहे।

सुचित्रा के लिए पिछले कुछ साल किसी बुरे सपने जैसे रहे हैं। दुखों का यह सिलसिला साल 2018 में शुरू हुआ था जब उनकी बड़ी बहन और बेहतरीन अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर के कारण निधन हो गया। सुजाता को फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उनके यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें - OTT New Releases This Week: 'तू या मैं' से 'ओ रोमियो' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही हैं ये धाकड़ फिल्में
इसके कुछ समय बाद सुचित्रा ने अपने माता-पिता, वेंकटनारसिम्हा और डॉ. सुलोचना कृष्णमूर्ति को भी खो दिया। अब इकलौते भाई का सिर से साया उठ जाना उनके लिए असहनीय दर्द लेकर आया है।

सुचित्रा ने अपनी एक किताब के 'डेडिकेशन पेज' को अपडेट करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी जल्दी अपने भाई का नाम भी उन लोगों की सूची में डालना पड़ेगा जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें - Tu Yaa Main Release Date: सस्पेंस और थ्रिल का डबल डोज, अप्रैल में इस प्लेटफॉर्म पर आएगी ये धमाकेदार फिल्म
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।