herzindagi
who is karan aujla wife palak aujla american actress accused singer for cheating

Karan Aujla Controversy: कौन हैं करण औजला की पत्नी पलक औजला? अमेरिकन एक्ट्रेस ने लगाया सिंगर पर चीट करने का आरोप

Karan Aujla Cheating Controversy: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एम एस गोरी ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं। अमेरिकन एक्ट्रेस का कहना है कि वो करण के संग प्राइवेट रिलेशन में थीं और उन्हें नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 11:27 IST

कई हिट पंजाबी गानों में अपनी आवाज दे चुके पंजाबी सिंगर करण औजला अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और उनके सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करते हैं, लेकिन इस बार करण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। करण औजला इन दिनों एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। अमेरिकन सिंगर गोरी ने उन पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करण उनके साथ रिलेशन में थे और उन्होंने उनसे अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। बता दें कि करण औजला शादीशुदा हैं और साल 2023 में उन्होंने पलक से शादी की थी। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी पत्नी पलक औजला कौन हैं और ये पूरी कॉन्ट्रोवर्सी क्या है?

करण औजला की पत्नी पलक औजला कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Arora (@nikkiaroraofficial)

करण औजला पर लगे चीटिंग के आरोपों के बीच उनकी पत्नी पलक चर्चा में आ गई है। पलक को ज्यादातर लोग करण की पत्नी के तौर पर जानते हैं, लेकिन पलक एक बिजनेसवुमेन और मेकअप आर्टिस्ट हैं। वो एक सैलून की भी फाउंडर है, जो कनाडा में हैं। इसका जिक्र उनकी इंस्टाग्राम बायो में भी किया गया है। पलक के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। वो मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं।

करण और पलक की लव स्टोरी है दिलचस्प

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maison Palké Luxury Ladies Salon Dubai Marina (@maisonpalke)

करण और पलक एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। खबरों की मानें तो लगभग 10 साल डेट करने के बाद करण और पलक ने साल 2023 में शादी की थी। विवादों के बीच पलक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण के साथ एक फोटो शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Nupur Sanon-Stebin Wedding: समंदर के बीच घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, करोड़पति सिंगर की दुल्हन बनेंगी नूपुर सेनन; जानें कपल से जुड़ी दिलचस्प बाते

करण औजला किस वजह से विवादों में हैं?

karan aujla controversy

करण औजला पर एक अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि करण उनके साथ रिलेशन में थे और उन्हें बाद में पता चला कि वो शादीशुदा हैं। करण की कथित गर्लफ्रेंड का नाम एम एस गोरी है और उनका कहना है कि जब उन्हें सच्चाई पता चली, तो करण ने उन्हें चुप करवाने की कोशिश की। इस मामले में उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस मामले में अभी तक करण का कोई रिएक्शन हीं आया है।

 

यह भी पढ़ें- Coachella म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने से लेकर Jimmy Fallon के शो में मेहमान बनने तक, Diljit Dosanjh ने पंजाबी अंदाज में मचाया है दुनिया भर में धमाल

 

करण औजला फिलहाल चीटिंग के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल सिंगर ने इस पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Karan Aujla, Palak Aujla, MS Gori

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।