Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:38 AM IST
gudgudi short film

अहसास चन्ना कौन हैं? कान्स 2026 में होगी जिनकी फिल्म 'गुदगुदी' की स्क्रीनिंग, शाहरुख खान समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ कर चुकी हैं काम

फिल्म 'गुदगुदी' को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। ये एक शॉर्ट फिल्म है और इसमें अहसास चन्ना ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग की खबर के साथ ही अहसास चन्ना भी चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि कि अहसास बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 17:35 IST

'गुदगुदी' शॉर्ट फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। इस फिल्म में अहसास चन्न,  हृदांश पारेख, आरव और प्रतीक राठौड़ अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने के बाद से लोग इसके बारे में जानना चाह रहे हैं और इसकी चर्चा जोरो पर है। फिल्म के साथ ही इसके एक्टर्स भी चर्चा में आ गए हैं। एहसास चन्ना ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई हैं। बता दें कि अहसास बचपन से ही फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

फिल्म परिवार में जन्मी हैं अहसास

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by White Peacock Films (@whitepeacockfilms)

अहसास का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। 5 अगस्त, 1999 को मुंबई में एक पंजाबी फैमिली में जन्मी अहसास के पापा इकबाल सिंह चन्ना पंजाबी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और मां कुलबीर कौर टीवी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में एक्टिंग अहसास को विरासत में मिली और यही वजह है कि वो बचपन से ही काम करने लगीं। फिलहाल अहसास 26 साल की हैं।

कई फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रही हैं अहसास

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

अहसास चन्ना 'गुदगुदी' शॉर्ट फिल्म से पहले कई फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने बचपन में कई ऐसे रोल प्ले किए, जिसमें वो लड़के की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'वास्तु शास्त्र' से की थी। इस सीरियल में वो सुष्मिता सेन के बेटे के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें एक ऐसा रोल मिला, जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं 'माय फ्रेंड गणेशा' की, जिसमें उन्होंने आशू नाम के बच्चे का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो कई और फिल्मों का भी हिस्सा बनीं।

यह भी पढ़ें- रिचा चंदेल कौन हैं, क्या जुबिन नौटियाल ने डेढ़ साल पहले ही ले लिए हैं इनके संग फेरे? सालों पहले इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था नाम

शाहरुख खान के साथ कर चुकी हैं काम

अहसास चन्ना बचपन में ही शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में अर्जुन नाम के बच्चे की भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'फूंक' नाम की हॉरर फिल्म का हिस्सा रही हैं। इसमें उन्होंने पहली बार परदे पर लड़की की भूमिका निभाई थी। बड़े होने के बाद वो कई ओटीटी सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 'हॉस्टल डेज', 'हाफ सीए' 'कोटा फैक्ट्री' और 'गर्ल्स हॉस्टल', जैसी वेब सीरीज में काम किया है। इसके अलावा वो 'देवों के देव महादेव' और 'ओय जस्सी' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं अहसास

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

अहसास चन्ना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी प्यार देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो मुंबई यूनिवर्सिटी से साइकॉलोजी में डिग्री हासिल कर चुकी हैं।

  

यह भी पढ़ें- क्या वाकई शादी करने वाले हैं अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान? वायरल खबरों पर यकीन करने से पहले जान लीजिए पूरी सच्चाई


अहसास चन्ना के सभी फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ahsaas Channa

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।