
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में मौसम में चिलचिलाती धूप की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं और वह ऐसे में लाइटवेट और शॉर्ट ड्रेस पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी गर्मी में शॉर्ट ड्रेस की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और लाइटवेट शार्ट ड्रेसेस के डिजाइंस बताएंगे, जो समर सीजन में पहनने के लिए सही रहेंगे। आइए जानते हैं इन ड्रेसेस के बारे में।
अगर आप इस साल गर्मी के मौसम में रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप फ्लोरल प्रिंटेड पफ स्लीव्स फ्लेयर मिनी ड्रेस को शामिल कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको गर्मी में भी कंफर्ट लुक देगी साथ ही इसे पहनकर आप स्टाइलिश और भीड़ से हटके लुक पा सकती हैं। आपको इस तरह की ड्रेस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी।

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और गर्मी के मौसम में रोजाना कॉलेज जाती हैं, तो गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए साथ ही कंफर्ट लुक पाने के लिए आप इस तरह की शर्ट कॉलर शार्ट समर ड्रेस को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी शॉर्ट ड्रेस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लुक को भी अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।

यही नहीं गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं आरामदायक और शार्ट कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। आपके लिए इस तरह की बेल्ट वाली शॉर्ट डेनिम शर्ट ड्रेस भी सही रहेगी जिसे आप किसी भी इवेंट या ट्रिप के दौरान भी पहन सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी या आप इसे नजदीकी बाजार में किसी कपडे की दूकान से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Slit Cut Dress Designs: लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पहनें स्लिट कट ड्रेसस, देखें डिजाइंस
आपके लिए इस तरह की फ्लोरल प्रिंटेड गैदर्ड प्लीटेड फ्लेयर ड्रेस भी एक परफेक्ट हो सकती है। इन दिनों ऐसी शॉर्ट ड्रेस का चलन अधिकतर लड़कियों में देखा गया है, जो आपके लिए भी सही रहेगा। यह आपको तेज धूप से आराम दिलाने में मदद करेगी साथ ही इसे पहनकर आप हल्का और स्टाइलिश भी महसूस कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

अगर आप इस साल गर्मी के मौसम में अपने दोस्तों या फॅमिली वालों के साथ कहीं जा रही हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत वी-नेक टाई-अप कॉटन फिट एंड फ्लेयर ड्रेस को भी पेयर कर सकती हैं। इसके साथ आप कुछ गोल्डन एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस ट्रिप के दौरान पहनने के लिए सही रहेगी, जो आपकी ट्रिप को भी यादगार बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Floral Print Short Dress Designs: गर्मियों में स्टाइल करने के लिए खरीदें फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट ड्रेसेस, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/Roadster/QUIERO/ZUMMER/Tzelynn/BEING NAUGHTY
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।