herzindagi
Who has inter faith marriages in Bollywood

सोनाक्षी जहीर से पहले ये सितारे कर चुके हैं दूसरे धर्म में शादी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज के तहत शादी के बंधन में बंधे। एक्ट्रेस जहां हिंदू धर्म से संबंध रखती है तो वहीं जहीर मुस्लिम धर्म से आते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 13:02 IST

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। धकड़ फेम गर्ल सोनाक्षी ने एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड संग जहीर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बता दें कि सोनाक्षी कोई पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने अलग धर्म में शादी की है। उनसे पहले कई सितारे दूसरे धर्म के एक्टर व एक्ट्रेस से शादी कर चुके हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

अलग धर्म में शादी करने वाली लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के खुबसूरत कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा शामिल है। ये दोनों सेलेब्स अलग-अलग धर्म में संबंध रखते हैं। एक्टर रितेश देशमुख हिंदू और जेनेलिया ईसाई धर्म से रिश्ता रखती हैं। इन्होंने साल 3 फरवरी, 2012 में शादी की थी।

फराह खान-शिरीष कुंदर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान मुस्लिम धर्म से संबंध रखती है। बता दें कि फराह ने साल 9 दिसंबर, 2004 में हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले शिरीष कुंदर से शादी की थी। फिल्म निर्देशिका के रूप में फराह ने 90 से ज्यादा फिल्मों में डांस डायरेक्टर के रूप में काम किया है।

इसे भी पढ़ें- अमरीश पुरी के 'मोगैम्बो' नाम के पीछे है हॉलीवुड का खास कनेक्शन, जानें डिटेल

सैफ अली खान- करीना कपूर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर ने मुस्लिम धर्म से संबंध रखने वाले एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता राव भी हिंदू धर्म से रिश्ता रखती थी।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने साल 2022 में एक्टर विक्की कौशल से शादी रचाई थी। विक्की हिंदू धर्म से आते हैं तो वहीं कैटरीना मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं।

मनोज बाजपेयी-नेहा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार में शुमार मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा का असली नाम शबाना रजा है। इन्होंने अप्रैल, 2006 में एक दूसरे से शादी की थी। अगर बात करें एक्टर की पत्नी के काम कि तो  वह एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता है। 

संजय दत्त-मान्यता दत्त

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता और एक्टर संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त असल में मुस्लिम परिवार से नाता रखती है। उनका पत्नी का असली नाम दिलनवाज शेख है। कपल्स ने साल 2008 में शादी की थी। 

इसे भी पढ़ें- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें सोनाक्षी सिन्हा की ये 5 दमदार फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Instagram 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।