23 जून, 2024 को बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधी। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में लगभग 14 साल पहले डेब्यू किया था। इसके साथ ही इन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी। इस आर्टिकल में आज हम आपको एक्ट्रेस की कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
साल 2010 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था। रज्जो पांडे के किरदार में नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा के रोल को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान,अरबाज खान, सोनू सूद मलाइका अरोरा जैसे कलाकारों ने काम किया था।
इसे भी पढ़ें- जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और सीरीज
साल 2012 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म प्रभु देवा और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनाई गई थी। इस फिल्म पारो का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस की नजाकत और बेहतरीन डांस देख सकते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'इत्तेफाक' में सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना, मंदिरा बेदी, अजय जेठवा जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म साल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2016 में सिनेमा घरों में आई फिल्म 'फोर्स-2' में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के ससुरजी, जिन्होंने कभी की थी सलमान खान की मदद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-IMDB
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।