बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी कर चुकी हैं। जहीर और सोनाक्षी एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। शत्रुघ्न के दामाद के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको उनके समधी के बारे में बताने वाले हैं।
क्या है सोनाक्षी के ससुर का नाम
सोनाक्षी के ससुर का नाम इकबाल रतनसी है और वह मुंबई के रहने वाले हैं। उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। जहीर इकबाल अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। इकबाल रतनसी मुंबई के जाने-माने ज्वेलर हैं। इसके अलावा, रियल स्टेट में भी उनका काफी बड़ा नाम है।
इकबाल रतनसी क्या करते हैं
साल 2005 में इकबाल रतनसी ने स्टेलमेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की। इसके बाद, उन्होंने ब्लैक स्टोन हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। फिर साल 2016 में उन्होंने फिल्म टूल्स, लाइट्स और ग्रिप के बिजनेस की शुरुआत की थी। इस कंपनी की ओर से वह इंडस्ट्री में फाइटिंग इक्विपमेंट देते है।
इकबाल रतनसी ने की थी सलमान की मदद
इकबाल रतनसी ने एक जमाने में सलमान खान की काफी मदद की थी। सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी शेयर की थी। सलमान ने लिखा था कि एक जमाने में जब मैं अपना करियर शुरू कर रहा था तब वह मेरे पर्सनल बैंक की तरह थे। उन्होंने मेरी काफी मदद की है। अब भी उनका कर्ज है जो मैंने चुकाया नहीं है, शुक्र है उन्होंने ब्याज नहीं मांगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों