herzindagi
newly married celebrities

सोनाक्षी-जहीर से लेकर रकुल-जैकी तक...इंडस्ट्री के ये नए जोड़े शादी के बाद सेलिब्रेट करेंगे पहला वेलेंटाइन डे

Bollywood Celebs Who Celebrate Their First Valentine's Day: शादी के बाद पहला वेलेंटाइन हर कपल के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में हमारे कई बॉलीवुड स्टार्स भी इस साल अपना पहला वेलेंटाइन साथ में सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। आज हम आपको इन्हीं की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 13:10 IST

हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे (Valentine's day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन हर प्रेमी-जोड़े के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने इस दिन को यादगार बनाते हैं। वैसे तो कपल्स शादी से पहले भी वेलेंटाइन डे मनाते हैं, लेकिन शादी के बाद पहला वेलेंटाइन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। एक पति-पत्नी के रूप में एक साथ वेलेंटाइन सेलिब्रेट करना का एहसास अलग ही होता है। ऐसे में हमारे इंडस्ट्री के कपल्स भी इससे पीछे नहीं हैं। इस साल 2025 में बहुत से न्यूली मैरिड सेलेब्स अपना फर्स्ट वेलेंटाइन सेलिब्रेट करेंगे। आइए देखें इस लिस्ट में किन सेलेब्रिटीज का नाम शामिल है।

सोनाक्षी-जहीर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। बॉलीवुड के फ्रेश कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का है। दोनों ने 23 जून, 2024 को शादी की थी। ऐसे में इस साल शादी के बाद यह उनका पहला वेलेंटाइन डे होगा। सोनाक्षी और जहीर ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: 68 की उम्र में भी अकेली है यह एक्ट्रेस, कभी बोल्ड अदाओं से मचा देती थीं तबाही, दर्दभरी है प्यार की दास्तां

रकुल प्रीत-जैकी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

इसके बाद इंडस्ट्री के लवली कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नाम आता है। जैकी और रकुल ने पिछले साल 21 फरवरी 2024 को गोवा में सात फेरे लिए थे। इस बार यह कपल भी फर्स्ट वेलेंटाइन सेलिब्रेट करेगा। इस जोड़े ने भी शादी से पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।  

अदिति राव-सिद्धार्थ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

साउथ और बॉलीवुड की शानदार अदाकारा अदिति राव हैदरी ने लांग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग साल 2024 में ब्याह रचाया। इस कपल ने 16 सितंबर को तेलंगाना के वानापर्थी में स्थित 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की थी। 

नागा चैतन्य-शोभिता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

इस लिस्ट में कुछ महीने पहले शादी के बंधन में बंधे साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का नाम भी शामिल है। यह कपल 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधा।

तापसी-मैथियास

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी इस साल विदेशी पति मेथियास बो संग पहला वेलेंटाइन सेलिब्रेट करेंगी। तापसी और मेथियास ने कई साल तक डेट करने के बाद 23 मार्च 2024, को उदयपुर मेंएक प्राइवेट सेरेमनी की। दोनों का रिलेशन काफी सीक्रेट रहा था।

सुरभि-करण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना और उनके हसबैंड करण इस साल शादी के बाद साथ में अपना पहला वेलेंटाइन मनाएंगे। इस कपल ने 2 मार्च, 2024 को जयपुर में शादी की थी।

आरती-दीपक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

अभिनेत्री आरती सिंह ने भी पिछले साल ही बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ने 25 अप्रैल, 2024 को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की।

ये भी पढ़ें: मधुबाला-दिलीप से लेकर राज कपूर-नरगिस तक बॉलीवुड की 5 अधूरी प्रेम कहानियां

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।

Image credit: Instagram/Sonakshi Sinha/rakul preet singh/Aditi rav haydri

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।