Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के सितारे भी खूब मस्ती कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज इस त्यौहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं और अपने त्यौहार के पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 07 सितंबर से शुरू हुआ यह पर्व 16 सितंबर तक मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं किन सेलेब्स ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन।
सलमान खान के घर हुआ गणेश विसर्जन
View this post on Instagram
सलमान खान और उनके परिवार ने रविवार को विसर्जन समारोह में हिस्सा लिया। इस उत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्पिता खान , उनके पति आयुष शर्मा, सोहेल खान, अरबाज खान, अरहान, निर्वाण और अलीजेह अग्निहोत्री समेत पूरा खान परिवार समारोह के दौरान दिल खोलकर नाचता हुआ नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें-Ganpati Utsav Shlok: गणपति महोत्सव में करें इन शक्तिशाली श्लोकों का उच्चारण, बप्पा की बनी रहेगी कृपा
शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया। अभिनेत्री ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ डेढ़ दिन के जश्न के बाद भगवान गणेश को विदाई दी। बात दें, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को मुंबई के जुहू में गणपति विसर्जन समारोह में ढोल की धुनों पर नाचते हुए देखा गया। शिल्पा ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ भी डांस किया। शिल्पा शेट्टी के घर शनिवार को खूब चहल-पहल रही, क्योंकि कई मशहूर हस्तियां उनके गणेश चतुर्थी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं। उनकी बहन, अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी परिवार के उत्सव में शामिल होने के लिए मौजूद थीं।
मनीष पॉल ने किया गणेश विसर्जन
कॉमेडियन और टीवी होस्ट मनीष पॉल और उनके परिवार ने घर पर ही इको-फ्रेंडली गणपति विसर्जन करके गणेश चतुर्थी मनाई। पारंपरिक पोशाक पहने अभिनेता-कॉमेडियन ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ यह अनुष्ठान किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मनीष और उनकी पत्नी विसर्जन के दौरान मैचिंग पेस्टल पिंक आउटफिट में नजर आए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instgram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों