Ganesh Shlok Benefits: भगवान गणेश को हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। बप्पा को ज्ञान, बाधाओं का नाश करने वाला, बुद्धि और समृद्धि का स्वामी भी कहा जाता है। ऐसे में गणेशोत्सव के दौरान बप्पा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से संपूर्ण मनोकामना पूरी होती है। भगवान गणेश के संस्कृत श्लोक हमारे जीवन में नैतिकता और आदर्शों के बारे में सिखाते हैं। ऐसे में, गणपति उत्सव के दौरान इन श्लोकों का उच्चारण करना बेहद फलदाई साबित हो सकता है। आइए आज हम आपको गणेश भागवान के संस्कृत श्लोकों के बारे में बताते हैं।
गणेश जी के संस्कृत श्लोक (Ganesh Ji Sanskrit Shlok)
1. वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा।।
2. मायातीताय भक्तानां कामपूराय ते नमः।
सोमसूर्याग्निनेत्राय नमो विश्वम्भराय ते॥
3. एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्।
4. लम्बोदराय वै तुभ्यं सर्वोदरगताय च।
अमायिने च मायाया आधाराय नमो नमः॥
5. अमेयाय च हेरम्ब परशुधारकाय ते ।
मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।
6. पुराणपुरुषं देवं नानाक्रीडाकरं मुद्रा।
मायाविनां दुर्विभावयं मयूरेशं नमाम्यहम्॥
7. एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्।।
8. केयूरिणं हारकिरीटजुष्टं चतुर्भुजं पाशवराभयानिं।
सृणिं वहन्तं गणपं त्रिनेत्रं सचामरस्त्रीयुगलेन युक्तम्।।
9. गजाननाय महसे प्रत्यूहतिमिरच्छिदे।
अपारकरुणापूरतरङ्गितदृशे नमः।।
इसे भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर करें गणपति के इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में विघ्न-बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
10. रक्ष रक्ष गणाध्यक्ष रक्ष त्रैलोक्यरक्षकं।
भक्तानामभयं कर्ता त्राता भव भवार्णवात्।।
11. पार्वतीनन्दनं शम्भोरानन्दपरिवर्धनम्।
भक्तानन्दकरं नित्यं मयूरेशं नमाम्यहम्॥
12. सृजन्तं पालयन्तं च संहरन्तं निजेच्छया।
सर्वविध्नहरं देवं मयूरेशं नमाम्यहम् ॥
13. अनामयाय सर्वाय सर्वपूज्याय ते नमः।
सगुणाय नमस्तुभ्यं ब्रह्मणे निर्गुणाय च॥
14. त्रिलोकेश गुणातीत गुणक्षोम नमो नमः।
त्रैलोक्यपालन विभो विश्वव्यापिन् नमो नमः॥
इसे भी पढ़ें-गणेश जी की इस आरती से मनवांछित कामनाओं की होगी पूर्ती
गणेश श्लोक का उच्चारण करने से क्या फायदे होते हैं?
गणेश जी का श्लोक के जरिए आप बप्पा के प्रति भक्ति और श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्लोक गाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। यह भी कहा जाता है कि गणेश जी का श्लोकों का उच्चारण करने से जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी के श्लोक पढ़न मात्र से बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है। हिंदू धर्म में गणेश जी को सफलता के देव माने जाते हैं, इसलिए उनके श्लोकों का उच्चारण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। यही नहीं, गणेश जी का श्लोक पढ़ने से मन शांत तनावमुक्त होता है।
इसे भी पढ़ें-जानिए आखिर क्यों भगवान गणेश की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों