मनोरंजन जगत में फिटनेस बहुत ही मायने रखता है, आप फिट हैं तो बस आप ही आप छाए रह सकते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं पहले से ही काफी फिट हैं, लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिटनेस के मामले में थोड़े पिछे थे, लेकिन उन्होंने इतनी मेहनत की और अब अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दुनिया को चौंका दिया है। गोलू-मोलू दिखने वाले अभिनेता-अभिनेत्री एकदम से स्लिम हो गए, और लोग अब उनके ट्रांसफॉर्मेशन से सीख ले रहे हैं।
View this post on Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राम कपूर है। राम कपूर इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता हैं। एक वक्त पर वो काफी हेल्दी, गोलू-मोलू हुआ करते थे लेकिन हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने 42 किलो वजन घटाया है। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें देखने के बाद हर कोई बस उनकी ही बात कर रहा है। राम कपूर पहले भी डैशिंग लगते और अब तो उनकी पर्सनालिटी और निखर कर सामने आ रही है।
View this post on Instagram
बिग बॉस फेम शहनाज गिल कितनी हेल्दी और चबी थीं यह बात पूरी दुनिया जानती है। लेकिन बिग बॉस के बाद उनका जो ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है दुनिया उसकी मिसाल देती है।शहनाज ने 6 महीने में 12 किलो वजन कम किया था। शहनाज एकदम फइट और ग्लैमर्स नजर आती हैं।
View this post on Instagram
आशिका भाटिया टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। वह प्रेम रत्न धन पायो में सलमान की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं। बढ़े हुए वजन की वजह से आशिका को बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया। अब वह एकदिम फिट और स्लिम नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें-अश्लीलता फैलाने के आरोप में सरकार ने इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कसा शिकंजा, 18 ऐप्स किए बैन
View this post on Instagram
ट्रांसफॉर्मेशन के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह को कैसे कोई भूल सकता है। भारती ने प्रेग्नेंसी से पहले 10 महीने में करीब 15 किलो वजन कम किया था। उनकी वेट लॉस जर्नी सबके लिए मिसाल है।
यह भी पढ़ें-शाहरुख और सलमान खान ही नहीं, इन सेलेब्स को भी मिली इस साल जान से मारने की धमकी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।