कभी दाने-दाने की मोहताज थी कॉमेडियन भारती सिंह, आज करोड़ों रुपये करती हैं चार्ज... जानें नेट वर्थ

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज हम आपको उनकी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

Bharti singh first show name

मनोरंजन की दुनिया में अपनी हंसी भरी बातों से सबको हंसाने वाली भारती सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी मस्त अंदाज से सभी को हैरान कर रखा है। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति के साथ तगड़ी फैंस फॉलोइंग भी है। अपने शोज में चंद मिनट दिखने के लिए भारती लाखों रुपये चार्ज करती हैं। भारती के शोज को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएगी। आज हम आपको कॉमेडियन भारती सिंह के जिंदगी से जुड़ी संघर्ष की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बचपन में हो गया था पिता का निधन

भारती जब महज 2 वर्ष की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने काम कर अपने बच्चों को पढ़ाया। भारती ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उनकी मां पढ़ी-लिखी नहीं थी। ऐसे में उन्हें कोई अच्छी नौकरी नहीं मिली थी। वह लोगों के घरों में काम करके उनका पेट-पालती थी। इतना ही नही, भारती ने यह भी कहा था कि- वह हर त्यौहार में रोया करती थी। क्योंकि उस दौरान ना तो उनके पास खाने को खाना हुआ करता था और ही पहनने को कपड़ें।

इस शो से बदली भारती सिंह की किस्मत

बचपन में भारती सिंह दाने-दाने के लिए मोहताज थी। वह नमक रोटी या फिर खाली पेट रहकर पूरा दिन गुजार दिया करती थी। भारती की किस्मत ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से बदली। लेकिन बता दें कि इस शो में आने से पहले उन्हें पहला मौका कपिल शर्मा और सुदेश लहरी से मिला था।

इसे जरूर पढ़ें-भारती सिंह के लिए कॉमेडी क्वीन बनना नहीं था आसान, ऐसे हासिल किया मुकाम

भारती ने पढ़ाई के लिए ज्वाइन किया था स्पोर्ट्स

भारती सिंहने पढ़ाई करने के लिए भी काफी मेहनत की है। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए भारती ने स्पोर्ट्स में भी भाग ले लिया था। ताकि उनकी कॉलेज की फीस माफ हो जाएं। कॉमेडियन भारती ने साल 2008 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लिया था। भले ही लोगों ने उनके वजन को लेकर ट्रोल किया। लेकिन उनके काम ने लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थी।

इसे जरूर पढ़ें-भारती का बेटा हंसता हुआ लगता है बेहद क्यूट, देखें वायरल वीडियोज

भारती सिंह की नेट वर्थ

फोर्ब्स इंडिया रिपोर्ट के अनुसार भारती की नेट वर्थ साल 2019 में 10.92 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.3 मिलियन डॉलर के आस-पास है। बता दें कि अपनी कमाई के साथ वह 82 वें स्थान पर रही हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।image credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP