Why Priyanka Chopra Didn't Attend Parineeti Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चढ़ा शादी के बंधन में बढ़ गए हैं। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। शादी काफी शानो-शौकत के साथ हुई। राघव परिणीति की शादी में जहां सितारों का मेला लगा,वहीं राजनीति जगत से भी कई बड़े चेहरे में शामिल हुए। इन सब के बीच कुछ कमी रही तो वो बहन प्रियंका की गैर मौजूदगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बहन के खास दिन पर मौजूद नहीं रह पाई।
View this post on Instagram
शादी से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका बेटी मालती के साथ तो शादी में शामिल होंगी ही लेकिन इन सभी कयासों पर विराम लग गया जब प्रियंका ने परिणीति के लिए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने शादी से पहले ही बहन परिणीति और राघव को उनकी नई शुरुआत की बधाई दी। वहीं अब प्रियंका के शादी में शामिल ना होने की असल वजह सामने आई है। शादी अटेंड करके लौट रही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इसके पीछे की असली वजह बताई।
एक्ट्रेस की मां को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी ने उनसे पूछा कि प्रियंका जी शादी में क्यों नहीं आईं? तो इस पर उन्होंने कहा कि वह काम में बिजी थी इसलिए शादी में नहीं शामिल हो पाईं। वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी खूब इंजॉय किया।
इसे भी पढ़ेंःParineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के वायरल वीडियोज देखें
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए लंदन से आई थी। सगाई की रस्म को अदा करते हुए प्रियंका की खूब सारी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। फंक्शन के लिए प्रियंका न ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी।
यह भी पढ़ें-परिणीति चोपड़ा बचपन में दिखती थीं बेहद क्यूज, देखें फोटोज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।