herzindagi
Priyanka Chopra Doppelganger

Priyanka Chopra Doppelganger: प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल लगती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, Photos देखकर हो जाएंगे हैरान

Priyanka Chopra Doppelganger: आपने अब तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस की हमशक्ल देखी होंगी। इसी तरह इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कार्बन कॉपी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की ये हमशक्ल इंडिया में नहीं बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में मिली हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-20, 17:53 IST

Priyanka Chopra Lookalike Pakistani Actress: बॉलीवुड सेलेब्स के कई हमशक्ल आजकल सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। कई हमशक्ल तो ऐसे ही, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी कंफ्यूज हो जाते हैं। हाल ही में पाकिस्तान में ऐश्वर्या राय की एक हमशक्ल की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की ये हमशक्ल इंडिया में नहीं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तानी में मिली है। 

प्रियंका चोपड़ा की ये हमशक्ल भी एक्ट्रेस हैं। बता दें देसी गर्ल की कार्बन कॉपी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। उनकी हाल की फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी उनके कमेंट सेक्शन में उन्हें प्रियंका की कॉपी बुला रहे हैं। आइए जानें, आखिर कौन है प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल लड़की...

यह भी देखें- पाकिस्तान में मिली ऐश्वर्या राय की हमशक्ल, रईस खानदान से रखती हैं ताल्लुक, खूबसूरती है कमाल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोन्या हुसैन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonya Hussaiyn (@sonyahussyn)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोन्या हुसैन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद लोग उनके कमेंट सेक्शन में उन्हें प्रियंका चोपड़ा की कॉपी कह रहे हैं। उनकी तस्वीरों में एक्ट्रेस का चेहरा बिल्कुल भारत की देसी गर्ल जैसा लग रहा है। इन तस्वीरों में सोन्या हुसैन पिंक कलर की ड्रेस पहनें मुस्कुराते हुए साइड पोज दे रही हैं। 

कौन हैं सोन्या हुसैन?

सोन्या हुसैन एक पाकिस्तानी अदाकारा हैं, जो अब तक कई पाकिस्तानी टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। सोन्या ने 2011 में सीरीज दारीचा में एक सपोर्टिंग रोल से डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने कई हिट सीरीज में काम किया और फेमस हुईं। एक्ट्रेस सोन्या ने संदल कर दो, मैं हारी पिया, मेरे हमराही, शिकवा, मरासिम, निकाह, फरवा की एबीसी, नाज़ो, सुर्ख जोड़ा, किसे चाहूं और हासिल जैसे शोज में काम किया है। इसके अलावा सोन्या साल 2022 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म टिच बटन में भी काम कर चुकी हैं। 

फैंस भी हुई कंफ्यूज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonya Hussaiyn (@sonyahussyn)

सोन्या की कई तस्वीरें और पोज ऐसे हैं, जिन्हें देखकर एक पल को कोई भी धोखा खा सकता है। उनकी हाल की तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "प्रियंका चोपड़ा की पड़ोसी।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पहली तस्वीर में आप शोभिता जैसी दिख रही थीं और दूसरी तस्वीर में समांथा जैसी। अब मुझे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा आप प्रियंका चोपड़ा भी लग रही हैं।"

यह भी देखें- 5 बॉलीवुड एकट्रेसेस और उनकी बहनें जो दिखती हैं उनकी हमशक्‍ल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।