herzindagi
priyanka chopra and sophie turner unfollow on Social media

Priyanka Chopra और Sophie Turner ने एक दूसरे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, जानें क्या रही वजह

हॉलीवुड सिंगर जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर के रिश्ते का असर अप प्रियंका चोपड़ा पर दिख रहा है। इस बार सोफी टर्नर और प्रियंका ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
Editorial
Updated:- 2023-10-14, 14:05 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने काम को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कई बार उनकी पर्सनल लाइफ की वायरल तस्वीरें भी लोगों को पसंद आती हैं। लेकिन इस दिनों उनके परिवार में हो रही खटपट के कारण प्रियंका चोपड़ा मीडिया में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर के तलाक की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसी खबर मिल रही है कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। इसके लिए सोफी ने वकीलों से भी बातचीत शुरू कर दी है। इन सबका असर अब सोफी और प्रियंका के रिश्ते पर दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इन दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है।

प्रियंका और सोफी ने किया एक दूसरे को अनफॉलो

priyanka chopra Relation

मिली जानकारी के मुताबिक, जो जोनस और सोफी टर्नर तलाक ले रहे हैं ऐसी खबरें हर जगह वायरल हो रही है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर इनके परिवार में देखने को मिल रहा है। इसी वजह से प्रियंका और सोफी के बीच भी इसका असर अब दिखने लगा है। आपको बता दें कि ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे पहले प्रियंका और सोफी के बीच रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं।

अक्सर दोनों को एक साथ पार्टी करते हुए, वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा गया है। लेकिन प्रियंका जोनस फैमिली का हिस्सा हैं तो इसलिए उन्हें भी अप सोफी से दूरी बनानी पड़ेगी, जिसकी शुरुआत उन्होंने इंस्टाग्राम से की हालांकि, सोफी टर्नर ने भी इसके बाद उन्हें अनफॉलो कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि दोनों के बीच अब बातचीत पूरी तरह से बंद हो गई है।

सोफी ने तलाक की बताई ये वजह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by S O P H I E T U R N E R (@sophiet)

आपको बता दें कि जो जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2019 में शादी की थी। इनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। ये शादी एक तरीके की सीक्रेट (प्रियंका चोपड़ा की बेटी की क्यूट फोटो) शादी रही थी। उनकी दो बेटियां हैं, लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ते खराब हो गया। इसकी जानकारी सोफी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में लिखा था, "चार साल तक हम साथ रहे लेकिन अब दोनों अपनी सहमति से तलाक ले रहे हैं।

ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन ये निजी फैसला है जो हम दोनों ने साथ मिलकर लिया है, उम्मीद करते हैं कि आप भी हमारे इस फैसले का सम्मान करेंगे और किसी तरह की कोई परेशानी हमें या हमारे बच्चों को नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने किया अपने रिलेशनशिप्स का खुलासा, बोलीं 'हमेशा डोरमेट की तरह..'

दो बेटियों के माता-पिता हैं जो और सोफी

Shophie turner

भले ही इन दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं लेकिन अभी भी वो अपने बच्चों की केयर अच्छे से कर रहे हैं। बता दें कि सोफी ने अपनी पहली बेटी (प्रियंका चोपड़ा के लाइफ सीक्रेट) को साल 2020 में जन्म दिया था। वहीं दूसरी बेटी को साल 2022 में जन्म दिया। हालांकि इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं प्रियंका चोपड़ा से जुडी ये 3 बातें?

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।