बिग बॉस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। यही कारण है कि यह हर खबर अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज को इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ शेयर की। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे, कि युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उस समय उन्होंने इस बात को कन्फर्म नहीं किया था। अब उन्होंने अपने माता-पिता बनने की खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
View this post on Instagram
यह कपल टीवी से ज्यादा सोशल मीडिया पर चीजें शेयर करता नजर आता है। यही तरीका उन्होंने अपनी गुड न्यूज को शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया। प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक बड़ी जीप और एक छोटी जीप की तस्वीर को शेयर किया। इसके बाद कैप्शन में लिखा- हेलो दोस्तों, मुझे नहीं पता कि मैं अभी अपनी भावना कैसे व्यक्त करूं क्योंकि हम बहुत खुश हैं और साथ ही घबराए हुए भी हैं, भगवान के आभारी हैं या माता-पिता के लिए बहुत उत्साहित हैं। क्योंकि प्रिविका का बेबी आने वाला है। मेरे भी सपने थे जैसे हमारे मां बाप ने हमने पाला, अच्छे दिल का अच्छा इंसान बनाया है हम भी अपने बच्चे को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। भगवान का शुक्राना जिसने हमें हर खुशी दी है। आई लव यू बेबी।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के इस पोस्ट के बाद हर कोई उनकी खुशी में खुश होता नजर आ रहा है। इस खुशी का हिस्सा सिर्फ फैंस ही नहीं बने हैं, बल्कि टीवी के कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी इस न्यूज को सुनने के बाद उन्हें बधाई दी है। अब हर कोई इनके आने वाले बेबी का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहा है। यह कपल शादी के 6 साल बाद अपने पहले के माता-पिता बनने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस शो की सबसे प्यारी जोड़ियां
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात बिग बॉस 9 के घर में हुई थी। दोनों को शो के दौरान ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। वहीं पर इस कपल ने अपने प्यार को स्वीकारा था। इसके बाद 12 अक्टूबर 2018 में शादी की थी। इसके बाद यह दोनों कपल अपने काम में बिजी हो गए थे। हाल ही में इन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। साथ ही, यह गाने की एल्बम में नजर आए थे।
प्रेग्नेंसी की न्यूज के बाद हर कोई उनको बधाई देता नजर आ रहा है। अब घरवालों से लेकर उनके फैंस इनके बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss में बनी ये जोड़ियां आज भी हैं साथ, फैंस देते हैं भरपूर प्यार
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।