Manisha Rani Life: बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स को फैंस इतना प्यार देते हैं कि उनकी लाइफ बदल जाती है। कुछ समय पहले जब मनीषा रानी भी बिग बॉस के घर में पहुंची थीं, तो उन्हें बहुत कम लोग जानते थे। मगर अपने गेम और एंटरटेनमेंट से लोगों का इतना दिल जीता कि आज वो स्टार बन गई हैं। आइए जानते हैं कि मनीषा रानी के लाइफस्टाइल के बारे में।
बिग बॉस खत्म होने के बाद मनीषा को कई बार ऑटो में देखा गया। एक बार उन्होंने खुद पैपराजी से कहा भी कि मेरे पास कार नहीं है। मगर उनकी मेहनत का परिणाम कुछ ऐसा रहा है कि उन्होंने लगभग 36 लाख की खुद की कार ले ली है। मनीषा ने लिखा, ""सपने इतने दूर नहीं हैं, आखिरकार मुझे पहली कार मिल ही गई।"
इसे भी पढ़ेंः बेहद खूबसूरत हैं बिग बॉस फेम Manisha Rani, देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें
बिग बॉस के बाद मनीषा रानी ने मुंबई में खुद का घर भी खरीद लिया है। घर की कीमत कितनी है, इस बारे में ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, मनीषा ने खुद अपने घर का वीडियो साझा किया था, जिसमें उनका घर काफी अच्छा लग रहा है।
बिग बॉस के दौरान ही मनीषा रानी को टोनी कक्कर ने म्यूजिक वीडियो ऑफर कर दी थी। इसके अलावा वो एल्विश यादव और पार्थ समथान के साथ भी म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।
मनीषा रानी को इंस्टाग्राम पर 10 और यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे भी आप उनकी पॉपुलैरिटी और लाइफ का अंदाजा लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Manisha Rani एक समय पर थीं बैकग्राउंड डांसर, बिग बॉस ओटीटी 2 के टॉप 3 में ऐसे बनाई जगह
कुल मिलाकर देखा जाए बिग बॉस ओटीटी को हां कहना मनीषा रानी के लिए एक अच्छा फैसला साबित हुआ है। अन्य सितारों की तरह मनीषा भी आलीशान लाइफ जीती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।