टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर होने के साथ ही वह एक बेहतरीन कमेंट्री भी करती हैं। अपनी दमदार पर्सनालिटी के लिए जाने जानी वाली मंदिरा बेदी ने अपने पति के गुजरने के सालों बाद अपने अपना दर्द बयां किया है।
मंदिरा बेदी ने बयां किया अपना दर्द
साल 2021 उनके लिए काफी दुखों से भरा था। इस दौरान अचानक हुई उनके पति के मौत के कारण वह सदमे में चली गई। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने पति से जुड़ी कई चीजें फैंस के साथ शेयर की हैं। वह कहती हैं कि पती के मौत के बाद पहला साल उनके लिए काफी भयानक था। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ यह क्या हुआ है।
बेहद याद करती हैं मंदिरा बेदी अपने पति को
मंदिरा बेदी कहती हैं कि पहला साल काफी ज्यादा मुश्किल था। अब धीरें- धीरें चीजें ठीक हो गई हैं। हालांकि अब भी हमें हर रोज उनकी याद आती है। मैं और मेरे बच्चे हर दिन उनकी बातें करते हैं। हालांकि पहला साल उनके बिना हर त्यौहार अधूरा सा लगता था।
इसे भी पढ़े-Mandira Bedi Net Worth: कभी दूसरे के घर में रहा करती थी ये एक्ट्रेस,आज हैं करोड़ों की मालकिन
मंदिरा आगे कहती हैं कि अब मैं आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हूं। उन्होंने राज कौशल के मृत्यु के बाद एक थेरेपी भी ली। वह आगे कहती हैं कि एक समय ऐसा भी था जब मैं अपने पति के बारे में बात तक नहीं कर पाती थी। मुझे रोना आ जाता था। अब मैंने धीरें- धीरें खुद को समझा लिया है।
कब हुई राज कौशल की मृत्यु
बता दें कि राज एक फिल्म निर्माता थे। उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था। दिल का दौरा पड़ने से 30 जून, 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद से ही मंदिरा बेदी काफी ज्यादा अकेली पड़ गई और टूट गई। ऐसे में अब जाकर अभिनेत्री ने अपने पति को लेकर बात की हैं।
इसे भी पढ़े-Mandira Bedi की लव स्टोरी है बेहद खास, लोग आज भी करते हैं याद
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों