कांटों भरी डगर है,आसां नहीं सफर है। यह लाइन बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक का सफर और क्रिकेट फील्ड तक अपने नाम का डंका बजाने वाली मंदिरा बेदी एक दमदार शाख्शियत हैं। 52 साल की उम्र में भी वह अपनी फिट और स्लिम बॉडी फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। मंदिरा का यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के जन्मदिन पर आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्मी दुनिया में छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाली मंदिरा बेदी साल 1994 में दूरदर्शन पर आने वाले शो 'शांति' में नजर आई थी। इसके बाद साल 1995 में उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए कास्ट किया गया। यहां से मंदिरा की किस्मत का सिक्का चल गया और वह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। आपको बता दें कि साल 2003 में सोनी के साथ इन्होंने स्पोर्ट्स में अपने करियर का रुख किया। मंदिरा पहली ऐसी महिला थी जिन्होंने स्पोर्ट्स कमेंटेटर के तौर पर भी काम किया।
इसे भी पढ़ें-Mandira Bedi की लव स्टोरी है बेहद खास, लोग आज भी करते हैं याद
View this post on Instagram
15 अप्रैल, 1972 को कोलकाता में मंदिरा का जन्म हुआ। मंदिरा के पिता वरिंदर और माता का नाम गीता बेदी है। आपको बता दें कि मंदिरा बेदी मार्शल ऑफ द इंडियन एयर फोर्स अर्जन सिंह के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मुंबई के कैथ्रेडल एंड जॉन कैनन स्कूल से मंदिरा ने स्कूलिंग कंप्लीट की। आगे की पढ़ाई के लिए मंदिरा ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में एडमिशन लिया। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।
View this post on Instagram
मंदिरा ने फिल्म निर्माता राज कौशल से साल 1999 में शादी कर ली थी। साल 2011 में कपल पहली बार माता-पिता बने। मंदिरा के बेटे का नाम वीर है। साल 2013 में राज कौशल और मंदिरा ने 4 साल की एक बच्ची को गोद लिया जिसका नाम तारा बेदी कौशल है। मंदिरा बेदी के पति का निधन साल 2013 में हार्ट अटैक के कारण हो गया था।
View this post on Instagram
मंदिरा बेदी बेहद ही लग्जीरियस लाइफ जीना पसंद करती हैं। मंदिरा अपने करियर के शुरुआती दिनों में किराए के मकान में रहती थीं। आज वह एक आलीशान बंगले में रहती हैं। अभिनेत्री के बंगले का नाम 'रामा' है। इसके अलावा मंदिरा के पास कई महंगी कार का कलेक्शन भी है। फोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार, मंदिरा बेदी की कुल नेट वर्थ लगभग 18 करोड़ रुपये है।
मंदिरा बेदी एक फैशन डिजाइनर हैं और वह साड़ियां डिजाइन करती हैं। इसके अलावा मंदिरा के डिजाइन कपड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं। एक्ट्रेस को गार्मिन इंडिया ने फिटनेस कोच और ब्रैंड एंबेसडर बनाया है।
इसे भी पढ़ें-DDLJ करने से मना कर चुके थे शाहरुख खान, जानें क्या थी वजह?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।