Mamta Kulkarni: 25 साल बाद ममता कुलकर्णी लौंटी भारत, जानें क्यों 2,000 करोड़ रूपये के ड्रग केस से जुड़ रहा एक्ट्रेस का नाम

Mamta Kulkarni: 2,000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी से संबंधित ममता कुलकर्णी के आपराधिक मामले को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पर्याप्त साक्ष्य न मिलने का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या 2000 हजार करोड़ रुपये का ड्रग केस और क्यों एक्ट्रेस इस केस से एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है।
Mamta Kulkarni On Rs 2000 Crore Drug Case

Mamta Kulkarni On Rs 2000 Crore Drug Case: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और सादगी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी किसी पहचान की मोहताज नहीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर कई हिट फिल्में और बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया। लेकिन साल 2000 में उन्होंने भारत को छोड़ दूसरे देश चली गई, जिसके बाद उनके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं था। हाल ही में लंबे समय के एक्ट्रेस भारत लौंटी और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घर आने की खुशी जाहिर कर रही हैं। इसी के साथ हर तरफ 2,000 करोड़ रूपये के ड्रग केस से जुड़ रहा एक्ट्रेस का नाम जोड़ा जा रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों और एक्ट्रेस ने भारत क्यों छोड़ था।

भारत लौंटी ममता कुलकर्णी ने शेयर किया वीडिया

1990 के दशक में करण अर्जुन समेत कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। मुंबई पहुंचने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें घर लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसे मैं कैसे व्यक्त करूं। फ्लाइट के उतरने से पहले मैं अपने बाएं-दाएं देख रही थी। मैं अपने देश को करीब 25 वर्षों के बाद देख रही थीं। मैं भावुक थी, मेरे आंखों में आंसू थे।"

क्या है 2,000 करोड़ रुपए का ड्रग मामला?

बता दें, साल 2024 की शुरूआत में बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग्स मामले में कुलकर्णी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया था। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने कुलकर्णी के खिलाफ सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए उनके खिलाफ मामला खारिज कर दिया।

2,000 रूपये का ड्रग मामला, अप्रैल 2016 में ठाणे पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की तस्करी से शुरू हुआ था। जब एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 80 लाख रुपये की कीमत वाली इफेड्रिन ले जा रहे दो वाहनों को रोका था। यह पदार्थ महाराष्ट्र के सोलापुर में एक फैक्ट्री में पाया गया था, जिसे एवन लाइफ साइंसेज लिमिटेड द्वारा चलाया जाता है, जो कथित तौर पर कुलकर्णी के पति विक्की गोस्वामी द्वारा नियंत्रित कंपनी है।

पुलिस ने इस मामले को लेकर ममता कुलकर्णी पर आरोप लगाया था। वे नशीली दवाओं की तस्करी के ऑपरेशन में शामिल थे। पुलिस ने बाद में छापेमारी करके सोलापुर में एवन लाइफसाइंसेज लिमिटेड फैक्ट्री से 2,000 करोड़ रुपये मूल्य का 18,000 किलोग्राम एफेड्रिन भी जब्त किया।

उच्च न्यायालय ने ममता कुलकर्णी पर लगे आरोपों को किया रद्द

पुलिस ने ममता कुलकर्णी को मुख्य आरोपी बनाया था और आरोप लगाया था कि वह अवैध गतिविधियों में शामिल थी। हालांकि, कुलकर्णी ने 2018 में अपने खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रास्ता अपनाया और दावा किया था कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

इसे भी पढ़ें-नताशा-हार्दिक पांड्या के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं अपने ही पार्टनर से 2 बार शादी, देखें लिस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP