herzindagi

जनवरी 2022: टीवी इंडस्ट्री की टॉप 10 एक्ट्रेस के बारे में जानें

टीवी के माध्यम से कई कलाकार हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाते हैं। मगर अब सोशल मीडिया भी एक ऐसा माध्यम बन गया है, जहां हम नए-नए कलाकारों से रू-ब-रू होते हैं और उनके नए प्रोजेक्ट से लेकर डेली रूटीन तक के बारे में जान पाते हैं।&nbsp;&nbsp; कई कलाकार तो ऐसे भी हैं, जो बेशक अभी किसी टीवी शो, फिल्&zwj;म या वेब सिरीज में नजर न आ रहे हों मगर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेजेंस से ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें सोशल मीडिया प्रेजेंस और फैन फॉलोइंग के बेस पर जनवरी की टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।&nbsp; इसे जरूर पढ़ें- <a href="https://gbsfwqac.top/hindi/society-culture/8-young-tv-actresses-and-how-much-they-earn-per-episode-article-191157" target="_blank">टीवी की इन 8 यंग एक्ट्रेसेस का है अलग जलवा, हर एपिसोड के लिए करती हैं इतना चार्ज</a>

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 27 Jan 2022, 17:01 IST

 शहनाज गिल

Create Image :

बीते दो वर्षों से शहनाज गिल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बिग बॉस सीजन-13 में नजर आ चुकी शहनाज गिल को फैंस का बहुत प्‍यार मिला है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के मजेदार मैशअप काफी समय से आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही म्यूजिशियन यशराज मुखाते ने शहनाज गिल के साथ एक मजेदार मैशअप बनाया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। 

तेजस्वी प्रकाश

Create Image :

तेजस्वी प्रकाश का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। पहली वजह है कि वह बिग बॉस सीजन-15 की विनर बनने की दावेदार बताई जा रही हैं और दूसरी वजह है कि तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा के लव एंगल को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। 

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

जन्नत जुबैर रहमानी

Create Image :

जन्नत जुबैर रहमानी की उम्र अभी मात्र 20 वर्ष है, मगर इंस्टाग्राम पर उनके करंट फॉलोवर्स 39 मिलियन से भी ज्यादा हैं। जन्नत जुबैर ने कई टीवी सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। जन्नत सबसे लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'वल्लाह-वल्लाह' में नजर आई थीं, यह म्‍यूजिक वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा जन्नत अपने छोटे भाई के साथ इंस्टाग्राम पर मजेदार कंटेंट क्रिएट करती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। 

मौनी रॉय

Create Image :

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौनी रॉय का नाम नया नहीं है। मौनी टीवी और बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय को असली पहचान एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन' से मिली। इस टीवी सीरियल के बाद मौनी ने बॉलीवुड की तरफ अपना रुख मोड़ लिया। वर्ष 2020 में आए मौनी के म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' को भी बहुत पसंद किया गया था। फिलहाल मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022  को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर ली है। अपनी शादी की वजह से मौनी काफी लाइमलाइट में भी रही हैं। 

अनुष्का सेन

Create Image :

अनुष्का सेन चाइल्ड एक्टर के रूप में काफी पॉपुलर रहीं। उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल 'झांसी की रानी' से मिली। अनुष्का फिलहाल 19 वर्ष की हैं और सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वर्ष 2021 में अनुष्का को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था।' अनुष्का के इंस्टाग्राम पर 31 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। अनुष्का अभी लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'चूड़ा' में नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

इसे जरूर पढ़ें-  ग्‍लैमर के मामले में बहुओं को भी मात देती हैं टीवी की ये 5 सास

अवनीत कौर

Create Image :

अवनीत कौर की उम्र अभी मात्र 20 वर्ष है, मगर इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 28 मिलियन से भी ज्यादा है। अवनीत तक दर्जन भर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, मगर उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल 'अलादीन' से मिली। वैसे अवनीत कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, साथ ही कुछ बॉलीवुड मूवी में भी उन्हें देखा जा चुका है। फिलहाल अवनीत जल्‍दी ही फिल्म 'टिक्कू वेड्स शेरू ' में नजर आएंगी। 

हिना खान

Create Image :

हिना खान टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। हिना खान को सबसे ज्यादा पसंद टीवी सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार में किया गया था। हिना ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद 'कसौटी जिंदगी की-2' में कोमोलिका और 'नागिन-5' में मुख्य किरदार निभा कर भी उन्‍हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। फिलहाल हिना खान आजकल कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी

Create Image :

दिव्यांका त्रिपाठी को असली पहचान टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्‍बतें ' से मिली थी। दिव्यांका त्रिपाठी ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-8' में हिस्सा लिया और इस सीजन की विनर भी रहीं। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-11' में भी दिव्यांका त्रिपाठी फस्‍ट रनरअप रही थीं। फिलहाल दिव्यांका अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'बाबुल का वेहरा' के लिए चर्चा में हैं। 

रुबीना दिलैक

Create Image :

रुबीना दिलैक ने बहुत अधिक टीवी सीरियल्स में काम नहीं किया, मगर जितने भी टीवी सीरियल में वह अब तक नजर आई हैं, उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन-14 में भी हिस्सा लिया था और वह इस सीजन की विनर बनी थीं। इस रियलिटी शो को करने के बाद रुबीना ने कई म्‍यूजिक वीडियो में काम किया। सबसे ज्यादा रुबीना के जिस वीडियो म्यूजिक को पसंद किया गया था वह 'मरजानी' था, जिसमें उन्होंने अपने हसबैंड अभिनव शुक्‍ला के साथ काम किया था। 

सनाया ईरानी

Create Image :

सनाया ईरानी टीवी इंडस्ट्री से काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। सनाया ने कई फेमस टीवी सीरियल में काम किया है। मगर उन्‍हें असली पहचान टीवी सीरियल 'इस प्‍यार को मैं क्‍या नाम दूं' से मिली। हालांकि, सनाया को लंबे वक्‍त से किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं देखा जा रहा है।