herzindagi
Kangana on her way to consecutive flops

सालों से फ्लॉप हो रही है कंगना की फिल्म, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 17:43 IST

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस की फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को रिलीज हुई हैं। इस फिल्म को भी दर्शक कुछ खास रिस्पांस नहीं दे रहे हैं। ऐसे में शायद कंगना की यह फिल्म फ्लॉप हो सकती हैं। हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि कंगना की कौन- कौन सी फिल्में फ्लॉप हुई है।

कितनी फिल्में कंगनी की हुई फ्लॉप 

कंगना ने महज 17 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'गैंगस्टर' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने करीब 30 फिल्मों में काम किया। उनकी 30 में से करीब 23 फिल्में फ्लॉप साबित हुई। 

kangana ranaut bollywood journey m

एक्ट्रेस की फिल्म 'मणिकर्णिका' को दर्शकों ने एवरेज बताया था। हालांकि उस फिल्म को भी काफी खास रिस्पांस नहीं मिला था। खैर हम सभी जानते हैं कि कंगना अपनी फिल्मों के लिए कितना मेहनत करती हैं। इसके बाद भी एक्ट्रेस की फिल्में आखिर क्यों नहीं हीट होती हैं। आज हम आपतो बताने वाले हैं।  

आखिर क्यों कंगना की फिल्में हो रही हैं फ्लॉप

list of kangana ranaut flop films

एक्ट्रेस कंगना रनौत भले काफी मेहनत करती हो लेकिन वह अपने काम से ज्यादा बाकी मुद्दो पर बोलना पसंद करती हैं। कई बार इन चीजों के कारण भी उन्हें ट्रोल होना पड़ता है। एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। वह हमेशा उन मुद्दों पर बात करती हैं जिन पर उन्हें कहना सही लगता है। यह भी एक कारण है कि वह हमेशा कंट्रोवर्सी का शिकार हो जाती है।   

इसे जरूर पढ़ें- कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने घर से भागकर की थी करियर की शुरुआत, आज हैं बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेस

कंगना की कई फिल्में हो चुकी है रिजेक्ट

साउथ की फिल्मों में भी एक्ट्रेस को देखा गया था। हालांकि एक्ट्रेस की साउथ की भी फिल्मों दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। कंगना इंडस्ट्री में सभी के साथ पंगा ले चुकी हैं। यही कारण है कि उनके काफी कम लोग दोस्त है। 

इसे जरूर पढ़ें- कंगना यूं ही नहीं कहलातीं कंट्रोवर्सी क्वीन, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक इन विवादों से जुड़ा नाता

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।