herzindagi
Swara Bhasker hit movies

Swara Bhasker Birthday: जानिए एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर?

रांझणा फिल्म से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाली स्वरा भास्कर आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वरा एक फिल्म करने के लिए कितना चार्ज करती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-09, 12:13 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। बीते साल मिसेज फलानी में एक साथ आठ किरदार निभाने वाली स्वरा भास्कर इस साल अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इंटरनेट की कंट्रोवर्सी गर्ल स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल, 1988 को दिल्ली में हुआ था। स्वरा भास्कर आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। स्वरा के पिता उदय भास्कर भारतीय नेवी में ऑफिसर पद से रिटायर हैं। वहीं स्वरा की मां इरा भास्कर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सिनेमा स्टडीज की प्रोफेसर हैं।

स्वरा भास्कर की क्वालिफिकेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर ने अपनी शुरुआती शिक्षा सरदार पटेल स्कूल, नई दिल्ली से की है। आगे की पढ़ाई के लिए स्वरा ने देश के जाने-माने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएशन कियाहै। इसके बाद स्वरा ने सोशियोलॉजी से मास्टर की डिग्री हासिल की।

इसे भी पढ़ें-स्वरा भास्कर के पिता ने उन्हें दी थी ऐसी सलाह जिसे आपको भी जानना चाहिए

स्वरा भास्कर का फिल्मी करियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर ने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की। साल 2009 में आई फिल्म मोहनलाल कीप वॉकिंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया। स्वरा ने अपनी एक्टिंग करियर में 14 साल में 15 से ज्यादा फिल्में की। इस लिस्ट में तनु वेड्स मनु, रांझाणा, अनारकली ऑफ आरा, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम किया।

More For You

स्वरा भास्कर की पर्सनल लाइफ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर ने बीते साल समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी के सात फेरे लिए थे। स्वरा एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं।

एक फिल्म के लिए स्वरा भास्कर करती हैं कितना चार्ज

फोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार, स्वरा भास्कर एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती है। स्वरा भास्कर न केवल फिल्मों में एक्टिंग कर पैसे कमाती हैं बल्कि मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करती हैं। इसके अलावा स्वरा कई बड़े ब्रांड्स के भी जुड़ी हुई हैं।

लग्जरी लाइफ जीती हैं स्वरा भास्कर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर बेहद ही लग्जीरियस लाइफ जीना पसंद करती हैं। इस बात का अंदाज उनके कार कलेक्शन, दिल्ली और मुंबई में मौजूद आलीशान बंगले से लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-Jaya Bachchan Birthday: क्लासिक फिल्मों के हैं शौकीन तो ओटीटी पर देखें जया बच्चन की ये सुपरहिट मूवीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।