फुकरा इंसान के रूप में फेमस Bigg Boss Ott 2 के 2nd रनर अप रह चुके अभिषेक मल्हान आज कल सभी युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। अभिषेक अपने स्वभाव, अंदाज और काम से लाखों फैंस को प्रभावित कर चुके हैं। Bigg Boss Ott 2 में आने से पहले अभिषेक मल्हान एक यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर इनके 7 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अभिषेक मल्हान एक गेमर और यूट्यूबर का काम करते हैं। Bigg Boss Ott 2 में भी इन्हें दर्शकों और फैंस से बहुत प्यार मिला, जिनके बदौलत ये फाइनल में 2nd रनरअप की पोजीशन तक पहुंचे थे। Bigg Boss Ott 2 के रनरअप रहे इस फुकरा इंसान के बारे में लोग जानने के इच्छुक हैं कि आखिर ये हैं कौन और करते क्या हैं, तो चलिए आपको अभिषेक मल्हान के बारे में कुछ बताएं।
बता दें कि अभिषेक मल्हान एक यूट्यूबर हैं और इनके आय का प्राथमिक जरिया इनका यूट्यूब चैनल है। ये अपने एक वीडियो के पीछे 5-6 लाख रुपये तक कमा लेते हैं, वहीं महिने में करीब 20-25 लाख तक कमाते हैं। बता दें कि फुकरा इंसान इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के पीछे 75,000 से एक लाख तक कमाई कर लेते हैं। इनके नेट वर्थ का अंदाजा लगाएं तो 8-9 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
फुकरा इंसान के रूप में फेमस अभिषेक मल्हान को इंडियन बीस्ट के नाम से भी जाना जाता है। ये अपने पहले वीडियो में जब 20 रुपये और 600 रुपये की पानी की बोतल में फर्क बताए थे, तो यह वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फुकरा इंसान न सिर्फ वीडियो बनाते हैं, बल्कि एक बढ़िया संगीतकार भी हैं, जो कि 12 म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं। फुकरा इंसान आशीष चंचलानी और कैरी मिनाती के साथ भी काम कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: एल्विश यादव से लेकर मनीषा रानी तक, जानें बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद क्या करेंगे कंटेस्टेंट्स
अभिषेक मल्हान का जन्म 24 मई 1997 को रोहिणी के पास पीतमपुरा दिल्ली में हुआ था। अभिषेक की स्कूली शिक्षा लांसर्स कॉन्वेंट स्कूल से हुई है और दिल्ली के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (बी.कॉम) की पढ़ाई की है। अभिषेक के पिता एक सफल उद्यमी हैं और मां डिंपल मल्हन भी एक यूट्यूबर हैं। अभिषेक के एक बड़े भाई और बड़ी बहन भी है जो की यूट्यूबर हैं। (एल्विश यादव)
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: कौन हैं मनीषा रानी जिनके एंटरटेनमेंट को बहुत पसंद कर रहे हैं फैंस
ये रही अभिषेक मल्हान से जुड़ी कुछ खास बातें, अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।