Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:40 AM IST
herzindagi
image

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड एक्सट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब संजय पोलो खेल रहे थे। इस दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।
Editorial
Updated:- 2025-06-13, 13:20 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति का निधन हो गया है। बता दे कि संजय कपूर का निधन 53 साल की उम्र में यूके में हुआ है। जानकारी के मुताबिक संजय कपूर को दिल का दौरा पड़ा था, जब वह इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। इस दौरान संजय अचानक से मैदान पर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

करिश्मा कपूर के एक्स पति का निधन

 

सोशल मीडिया पर लगातार संजय कपूर के निधन की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन कोई भी इस बात को यकीन नहीं कर रहा था हालांकि, मशहूर अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की। इस खबर ने उनके परिवार को झकझोर दिया है।

पोलो खेलते वक्त महसूस हुई घुटन

रिपोर्ट्स की माने, तो संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें सफोकेशन सी महसूस हुई। उन्होंने खेल को रोकने की गुजारिश की और फिर मैदान से बाहर चले गए। बताया यह भी जा रहा है कि संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी उनके गले में डंक लग गया था, जिस वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

प्लेन क्रैश को लेकर किया था आखरी पोस्ट

 

हैरत की बात तो यह है कि संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना को लेकर दुख जताया था। उन्होंने इससे जुड़ा ही आखिरी पोस्ट एक्स पर किया था।  उन्होंने लिखा था कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ है। ईश्वर उन्हें इस कठिन स्थिति में शक्ति दे।

क्या करते थे संजय कपूर?

karisma-kapoor ex husband died

बता दें कि संजय कपूर एक नामी बिजनेसमैन थे। वह सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। संजय पोलो के शौकीन थे और सोना पोलो टीम के मालिक थे। वह अक्सर इस खेल में पार्टिसिपेट करते रहते थे। अपने निधन से पहले भी वह पोलो ही खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें-अरबाज खान ने कंफर्म की पत्नी शूरा की प्रेगनेंसी, 57 साल की उम्र में दोबारा बनने जा रहे हैं पिता

करिश्मा के घर पहुंचे कई सितारे

संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड की गलियों में सन्नाटा छा गया है। करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा जैसे सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

करिश्मा और संजय का तलाक

karisma-kapoor--divorce-

बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति थे। करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, शादी बहुत ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी

यह भी पढ़ें-बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल को हुई ये गंभीर बीमारी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।