herzindagi
facts about leading bhojpuri actress

मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, जानिए अपनी पसंदीदा भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में सब कुछ

भोजपुरी एक्ट्रेस इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आज हम आपको भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-18, 16:09 IST

भोजपुरी फिल्मों का क्रेज इन दिनों बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आएं दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हॉटनेस और बोल्डनेस के मामले में भी सभी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती हैं। आज हम आपको कुछ पोपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस के बारें में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी फोटो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी फिल्मों के जरिए अभिनेत्री ने करोड़ों लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। मोनालिसा ने केवल फिल्मों में नहीं बल्कि सीरियल में भी काम किया है। एक्ट्रेस मोनालिसा केवल भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ सहित तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

 

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह किसी पहचान की मौहताज नहीं है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में अपना रंग जमा चुकी हैं। उन्होंने सत्या, सरकार राज जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वैसे अक्षरा का होमटाउन पटना है, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई भी यहीं से की है। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by amrapali Dubey (@amrapali_dubey_official_)

 

 

आम्रपाली दुबे को भी आपने कई सुपरहिट फिल्मों में काम करते देखा होगा। आम्रपाली दुबे ने भी कई अभिनेताओं के साथ काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए हैं। आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1992 को UP के गोरखपुर में हुआ था। वह 2014 में पहली बार निरहुआ के साथ फिल्म में नजर आईं थी। इसके बाद से अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

इसें भी पढ़ें: मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन भोजपुरी एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते हैं लोग

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

 

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रानी चटर्जी को तो आपने देखा ही होगा। रानी चटर्जी एक मुस्लिम परिवार से आती हैं। भोजपुरी फिल्म में कदम रखने के बाद अभिनेत्री ने अपना नाम बदला था। एक्ट्रेस का असली नाम साहिबा अंसारी है।

इसें भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं हिंदी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।