बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। किन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने कितनी पढ़ाई की है और उन्होंने किस विषय में पढ़ाई की हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
रणबीर कपूर का जन्म कब हुआ
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को कपूर परिवार में हुआ था। उनके पूरा परिवार बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है। उनके परिवार का हर सदस्य इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा चुका है। ऐसे में वह बड़े होकर एक्टर बनते यह तो सभी जानते थे। उनके पिता ऋषि कपूर है और मां नीतू सिंह दोनों ही अपने जमाने के टॉप सेलेब्स रह चुके हैं। अब हमारे बीच ऋषि कपूर नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी कायम है।
रणबीर कपूर की पढ़ाई
रणबीर की पढ़ाई-लिखाई की बात करे तो एक्टर ने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। यह मुंबई का काफी मशहूर स्कूल है। इसके बाद रणबीर ने मुंबई के एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया था। हालांकि उन्हें एक्टिंग में करियर बनाना था ऐसे में उन्होंने यह कालेज छोड़कर न्यूयॉर्क के ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया है।
इसे भी पढ़ें :पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी
रणबीर कपूर की फिल्में होती है हीट
रणबीर कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अपने किलिग लुक से वह सभी का दिल जीत लेते हैं। अब अभिनेता ने आलिया भट्ट संग शादी रचा ली है और उनकी एक बेटी भी है।
इसे भी पढ़ें :रणबीर कपूर की ऐसी 5 बातें जो हर लड़की के दिल को जीत लेती हैं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - ranbir kapoor fan page
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों