टीवी क्वीन एकता कपूर ने कई लड़कियों का सपना पूरा किया है। टीवी पर काम कर रही कई एक्ट्रेस को एकता ने मौका देकर एक खास पहचान दी हैं। इंडस्ट्री की सबसे कामयाब फीमेल प्रोड्यूसर हैं एकता कपूर। हालांकि एकता के लिए भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। अब एकता अपनी फैमिली के साथ एक आलीशान बंगले में रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एकता कपूर की लग्जरी घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
एकता कपूर त्योहार पर अपने घर में पार्टी का आयोजन करते रहती हैं। इस दौरान सेलेब्स उनके घर की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर करते हैं। एकता की पार्टी में केवल टीवी सेलेब्स नहीं बल्कि सलमान ख़ान भी नजर आ चुके हैं। सलमान खान का यह बंगला मुम्बई के पॉश इलाके में स्थित हैं। उनके इस खूबसूरत बंगले की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
हर साल गणेश उत्सव के दौरान एकता कपूर अपने घर को महल की तरह सजवाती हैं। ऐसे में उनके घर में एक काफी बड़ा हॉल है जहां वह सारें त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। उनका यह एरिया काफी प्यारा है। एकता कपूर ने अपने घर को लाइट कलर से सजा रखा है। दीवारों के कलर से लेकर घर के फर्नीचर के लिए भी एकता कपूर ने अपने घर के लिए लाइट कलर का चयन किया है।
इसे भी पढ़ेंः एकता कपूर को इन सीरियल ने बनाया कॉन्टेंट क्वीन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
एकता कपूर के बंगले में उनकी जरूरत का सारा सामान मौजूद हैं। उन्होंने अपने घर में अपनी यादों को भी सजा रखा है। एकता ने अपने पूरे घर में फैमिली फोटोज लगा रखा है। जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। एकता ने अपने घर में एक ऑफिस भी बना रखा है। जहां वह अक्सर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए काम करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः 22 की उम्र में हो जाती एकता कपूर की शादी, पर एक फैसले ने बदल दी जिंदगी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।