
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों की फैंस को बहुत पसंद आईं। इन दोनों पार्ट्स में कहानी और किरदारों की एक्टिंग के साथ म्यूजिक भी बहुत कमाल का है। दोनों ही फिल्मों के गाने फैंस की जुबान पर हैं और जब बात इन दोनों फिल्मों के गानों की हो रही है, तो जैस्मीन सैंडलस का नाम न आए,ऐसा तो हो नहीं सकता है। जैसमीन ने शरारत और जाइए सजना जैसे गानों में अपनी आवाज दी। खासकर, 'धुरंधर 2' का इमोशनल गाना 'जाइए सजना' सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। जैसमीन पंजाब की फेमस सिंगर रही हैं, लेकिन इस गाने के बाद तो हर जगह बस उन्हीं के चर्चे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि कैसे एक वक्त पर उन्हें शराब पीने की बुरी लत लग गई थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
View this post on Instagram
जैस्मीन हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया और शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आईं। उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया है कि एक वक्त पर उन्हें शराब पीने की लत लग गई थी और एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें नशे के अलावा कुछ समझ नहीं आता था। जैस्मीन ने बताया कि उन्हें इस बात का मलाल है कि उन्होंने एक दौर में इतनी ज्यादा शराब पी, लेकिन उस वक्त उन्हें बस ऐसा लगता था कि उनके लिए यही सही है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया, "वो बहुत अजीब सा वक्त था...बहुत सारी चीजें इकट्ठी हो गई थीं, मैं फेमस हो रही थी और मेरे मन में कई फीलिंग्स थीं, जो मैं समझ नहीं पा रही थी, मेरे पापा की डेथ हो गई थी, परिवार में रिश्ते बिखर रहे थे, हालांकि मैं सफल हो रही थी, लेकिन मैं इन सब चीजों से डील नहीं कर पा रही थी और तब मैंने बहुत शराब पीना शुरू कर दिया था, लेकिन ये सही नहीं है, मुझे आज इसका पछतावा है।"
View this post on Instagram
जैस्मीन ने इस बातचीत में ये भी बताया कि बचपन में उनके माता-पिता ने कई बार उनका दिल तोड़ा। उन्होंने कहा, "बचपन में अपने ही घर में कई बार मेरा दिस टूटा है...मेरे मम्मी-पापा ने ही कई बार मेरा दिल तोड़ा है, बेशक उन्होंने ये अनजाने में किया, लेकिन जब किसी बच्चे के साथ ऐसा होता है, तो उसके मन में वो कड़वाहट बैठ जाती है और फिर उसे निकालन आसान नहीं होता है। जब किसी बच्चे का दिल टूटता है, तो फिर वो टूटा ही रह जाता है। एक बच्चे के तौर पर आप चाहते हो कि आप भागकर किसी सेफ प्लेस पर पहुंच जाओ, लेकिन जब वो आपको नहीं मिलता, तो आप हर चीज में बस वही ढूंढते हो, मैं भी पूरी जिंदगी बस घर ही ढूंढती रही।"
'धुरंधर: द रिवेंज' के गानों के बाद सिंगर जैस्मीन सैंडलस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Jasmine Sandlas
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।