herzindagi
Deepika Padukone On Marriage Ranveer Singh

रणवीर सिंह की वजह से दीपिका पादुकोण के हाथ लगी थी यह फिल्म, जानिए दिलचस्प किस्सा

'कॉफी विद करण 8' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए है। कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए है।   
Editorial
Updated:- 2023-11-22, 13:33 IST

'कॉफी विद करण 8' का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो चुका है। पहले एपिसोड को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया। पहले एपिसोड में इस शो में गेस्ट के तौर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए थी। कपल ने इस एपिसोड में खुद की मेरिड लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात किया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कपल के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

'कॉफी विद करण 8' में रणवीर सिंह ने किया खुलासा

कपल ने इस एपिसोड में अपने करियर को लेकर बात की है। ऐसे में रणवीर ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' के बारे में भी बात किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखा गया था। कपल एक साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 

फिल्म राम लीला के लिए कौन थी पहली पसंद 

deepika padukone got this film because of ranveer singh

इस फिल्म की बात करते हुए रणवीर कहते है कि- दीपिकी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को कास्ट किया गया था। शूटिंग की तैयारी भी हो चुकी थी। सेट भी तैयार हो गया था। हालांकि शूट के एक हफ्ता पहले करीना कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

दीपिका के लिए संजय लीला भंसाली ने की बात

deepika padukone got this film

ऐसे में तब रणवीर ने संजय लीला भंसाली को कहा की इस फिल्म के लिए आप दीपिका को कास्ट कर सकते हैं। जिसके बाद संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए दीपीका से बात की। वहीं दीपिका ने इस फिल्म के लिए तुरंत हां कह दी। 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' साल 2013 में रिलीज हुई थी। 

इसे जरूर पढ़ें - रणबीर-आलिया की शादी की पहली सालगिरह होगी बेहद खास, जानें डिटेल्स

रणवीर- रणवीर ने चुपके से की शादी 

रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के कारण कपल एक- दूसरे के करीब आए थे। कपल ने साल 2015 में चुपके से सगाई कर ली थी। इस बात का खुलासा भी खुद रणबीर ने शो के दौरान किया था। कपल ने इस शो में अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा है। 

इसे जरूर पढ़ें - कॉफी विद करण शो में Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने क्या बड़े खुलासे किए, जानें यहां

More For You

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।