Google Year in Search 2023: अनन्या-आदित्य समेत इन स्टार्स की डेटिंग न्यूज ने 2023 में लूटी लाइमलाइट

Indian Celebrities Dating Rumours: बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से इस साल शादी की। तो वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी डेटिंग न्यूज ने साल 2023 में लाइमलाइट लूट ली। 

 
celebs started dating this year

Indian Celebrities Dating Rumours: बॉलीवुड सितारों के रिलेशनशिप से जुड़ी खबरों को सुनने के लिए फैंस हमेशा तैयार रहते हैं। साल 2023 में भी कई बड़े सितारों के डेटिंग रुमर्स सामने आए। फिर चाहे अनन्या पांडे हों या सोनाक्षी सिन्हा। आइए जानते हैं इस साल किन सितारो के डेटिंग रुमर्स ने लाइमलाइट लूटी।

शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर

Sara Tendulkar Shubman Gill

क्रिकेटर शुभमन गिल और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम कई बार एक साथ जोड़ा जा चुका है। कॉफी विद करण में सारा अली खान ने भी कहा कि मैं वो सारा नहीं हूं दो शुबमन को डेट कर रही है। बता दें कि सारा अक्सर मैच के दौरान शुभमन को सपोर्ट करती भी नजर आती हैं।

अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर

Aditya Roy Kapur and  Ananya Panday

अलग-अलग इवेंट्स हो या छुट्टियों की तस्वीरे, अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर को कई बार एक साथ देखा गया। कॉफी विद करण में सारा और अनन्या ने भी सवाल जवाब के दौरान रिश्ते पर हिंट दिए। जब आदित्य से दोनों की वेकेशन फोटो पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''यह अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं हूं। लेकिन मैंने इस बारे में सुना जरूर है।”

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

sonakshi sinha bf name

सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर जहीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा भी कपल को कई बार अलग-अलग मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।

विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia Wedding

लस्ट स्टोरी 2 की रिलीज के बाद विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की भी रिलेशनशिप की बातें होनी लगी। एक किसिंग वीडियो में सामने आया था, जिसे देख लोगों का कहना था कि दोनों काफी क्लाज हैं।इसके अलावा, कपल को कई इवेंट्स में भी एक साथ देखा गया। हाल ही में उन्होंने जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट में भी एक साथ एंट्री की थी।

पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान

Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को पिछले कुछ समय से एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। दोनों को एक दफा जर्नलिस्ट ने भी स्पॉट किया था, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें और तस्वीरें वायरल हुई थीं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

malaika arora arjun kapoor love story

मलाइका और अर्जुन की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। कपल को रैंप वॉक से लेकर पार्टी तक में एक साथ स्पॉट किया। कपल एक दूसरे के पोस्ट पर भी अक्सर खुलकर प्यार इजहार करते

सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली नंदा

navya nanda bf name

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा और गहराइयां फिल्म फेम सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी फैंस ने एक साथ जोड़ा। दोनों को गोवा से छुट्टी बिताने के बाद एक साथ भी स्पॉट किया गया। इसके अलावा करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ेंःकितने पढ़े लिखे हैं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा? जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

बादशाह-हानिया

is badhshah daticng pakistani actress

बता दें कि कुछ दिनों पहले से ही बादशाह-हानिया की फोटोज सामने आ रही हैं। हानिया फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जिनके फैंस की लिस्ट बहुत लंबी है। फैंस का कहना है कि बादशाह और हानिया का एक साथ दिखा कुछ बड़ा सामने लेकर आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP