herzindagi
All the Celebrity Couples Who Have Broken Up in

Google Year in Search 2023: इस साल तारा सुतारिया- आदर जैन समेत ये सेलेब्स हुए अपने पार्टनर से अलग

साल 2023 खत्म होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस साल किन सेलेब्स का ब्रेकअप हुआ और किसने तलाक लिया।  
Editorial
Updated:- 2023-11-30, 12:59 IST

साल 2023 कई मामलों में खास रहा तो कई लोगों के लिए साल 2023 काफी खराब भी रहा है। साल 2023 ने कई सेलेब्स का घर भी टूटा है। जिसमें कई हाई-प्रोफाइल जोड़ों का नाम सामिल है। साल 2023 कुछ मशहूर हस्तियों के लिए काफी बेकार रहा है। किसी ने अपना सालों पुराना प्यार को खोया तो वहीं कई लोगों का इस साल तलाक भी हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि तारा सुतारिया- आदर जैन समेत किन अन्य सेलेब्स के लिए साल 2023 काफी कुछ खास नहीं रहा और अपने सालों पुराने प्यार को खोना पड़ा। 

तारा सुतारिया और आदर जैन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

 

साल 2023 तारा सुतारिया के लिए काफी खराब रहा है। इस साल के खत्म होने से पहले एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। लगातार 4 साल से एक- दूसरे को डेट करने के बाद तारा सुतारिया और आदर जैन ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं की थी हालांकि कपल हमेशा एक साथ नजर आते थे। कपल इसी साल सितंबर में पेरिस वेकेशन के लिए भी गए थे। एक बार तारा ने आदर के जन्मदिन पर उनकी पोस्ट भी शेयर करके उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया था। 

एरियाना ग्रांडे और डाल्‍टन गोमेज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ariana Grande (@arianagrande)

 

मशहूर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे और उनके पति डाल्‍टन गोमेज शादी के दो साल बाद एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। कपल ने 26 मई 2021 में शादी की थी। वहीं शादी के 2 साल बाद यानी फरवरी 2023 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। कपल अब एक साथ नहीं है लेकिन वह अब भी वह दोस्त है। 

काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट   

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kylie Jenner and Travis Scott (@kyandtravis)

 

मॉडल और बिजनेसवुमन काइली जेनर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह 2 बच्चों की मां है लेकिन उनको देखकर यह कहना मुश्किल होगा कि वह 2 बच्चे की पेरेंट्स है। काइली जेनर अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कपल का पहले भी ब्रेकअप हुआ था हालांकि साल 2020 से वह साथ थे। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल का एक बार फिर से ब्रेकअप हो गया है। काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट के दो बच्चे हैं एक बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर और दूसरा बेटा ऐरे वेबस्टर।

इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2023: इस साल ये 10 Reels हुए सोशल मीडिया पर वायरल

कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

 

कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया ने साल 2017 में शादी की थी। कपल के लिए साल 2023 काफी खराब रहा है। सालों पुराना रिश्ता इस साल टूट चुका है। जोरावर अहलूवालिया ने खुद से तलाक की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल ने एक पोस्ट शेयर करके कहा कि वह आपसी सहमति से एक- दूसरे से अलग होना चाहते हैं। फैंस कपल को एक साथ काफी ज्यादा पसंद करते थे। हालांकि अब कपल ने एक- दूसरे से दूरी बना ली हैं। 

इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2023: बेहद दबंग हैं ये आईएएस अधिकारी, साल 2023 में इन ऑफिसर को मिली खास पहचान

जो जोनस और सोफी टर्नर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by S O P H I E T U R N E R (@sophiet)

 

हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस ने भी साल 2023 में एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। कपल की दो बेटियां भी है और कपल ने कस्टडी के लिए कोर्ट में मुकदमा दर्ज भा किया है। सोफी टर्नर ने सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। कपल ने मई 2019 में एक-दूसरे से शादी की थी। 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

 

 

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।