herzindagi
Why Alia Bhatt is not Indian citizenship

बॉलीवुड के इन स्टार्स के पास नहीं है भारत की नागरिकता

हाल ही में अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली है। बता दें कि अक्षय कुमार से पहले भी ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-17, 12:26 IST

Bollywood Celebs Who Do Not Have Indian Citizenship: इंडियन सिनेमा का हिस्सा बनने वाला हर एक सितारा भारत के लोगों के साथ एक खास रिश्ता रखता है। हालांकि, यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि भारत के कुछ स्टार्स औपचारिक रूप में देश के नागरिक भी नहीं है। अक्षय कुमार भी इन स्टार्स में से एक थे, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही नागरिकता मिली है। आइए जानते हैं किन स्टार्स के पास  भारत की नागरिकता नहीं है।  

क्या कैटरीना कैफ के पास भारत की नागरिकता है? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

 कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की बार्बी कहा जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से हमेशा फैंस का दिल जीता है। हालांकि, कैटरीना कैफ के पास भारत की नागरिकता नहीं है। उनके पास हांगकांग की नागरिकता है, जहां उनका जन्म हुआ था। 

इसे भी पढ़ेंः कैटरीना कैफ से जुड़े यह अमेजिंग फैक्ट्स कर देंगे आपको भी हैरान

क्या नोरा के पास भारतीय नागरिकता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

 नोरा फतेही भी उन एक्टर्स में से एक हैं जिनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है। उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है। नोरा का डांस पूरे भारत के लोग पसंद करते हैं। 

क्या आलिया भट्ट भारत के नागरिक हैं? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 हाल ही में आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में आपने बहुत सी बातें सुनी होंगी। लेकिन एक्ट्रेस से पास भारत की नागरिकता नहीं है, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान, दोनों के पास ब्रिटिश नागरिकता है। 

क्या जैकलीन के पास भारतीय नागरिकता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fpage (@jacquelinefpage)

 जैकलीन फर्नांडीज भी बॉलीवुड का अहम हिस्सा हैं। बता दें कि जैकलीन श्रीलंका से हैं और इसलिए उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। जैकलीन के पास श्रीलंका की ही नागरिकता है। 

क्या सनी लियोनी भारत की नागरिक हैं? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

 सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है और वो कनाडा से हैं। कई सालों से सनी लियोनी इंडियन फिल्मों और शोज में काम करती नजर आ रही हैं, लेकिन उनके पास कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता है। भारत की नहीं। 

इसे भी पढ़ेंः Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।