herzindagi
bollywood celebrities wedding in

Celebrities Wedding: तमन्ना-विजय समेत ये सितारे 2024 में शादी कर दे सकते हैं फैंस को खुशखबरी

Celebrities Wedding 2024: बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की रिलेशनशिप की खबरों में 2023 में लाइमलाइट लूटी। इस आर्टिकल में जानें ऐसे सितारों के बारे में जो 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-19, 10:30 IST

Celebrities Wedding 2024: साल 2023 खत्म होने वाला है और 2024 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में ढेर सारे सितारे ऐसे हैं जो आपको 2024 में शादी देने वाले हैं। दरअसल 2023 में तमन्ना-विजय समेत कई बड़े सेलेब्स की रिलेशनशिप की खबरों ने लाइमलाइट लूटी। ऐसे में ये सितारे 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आइए जानते हैं इन सितारों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है। 

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा 

Celebrities Wedding

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने बेशक अपने रिश्ते को कंफर्म ना किया हो, मगर दोनों का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। फिर चाहे अवार्ड फंक्शन हो या कोई पार्टी। बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा 2024 में गुड न्यूज दे सकते हैं। हालांकि शादी किस तारीख को होगी, इस बारे में जानने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा।  

इसे भी पढ़ेंः तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना के अलावा 'Animal'की ये एक्ट्रेसेस भी सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी 

radhika merchant anant ambani wedding date

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ने साल 2023 में सगाई की थी। अंबानी परिवार के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में सभी करिबियों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के हर सेलिब्रेशन में हिस्सा लेती हैं और नीता अंबानी, श्लोका मेहता के साथ बहुत खास बोंड साझा करती हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 2024 में हो सकती है। 

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ARMAAN MALIK 🧿 (@armaanmalik)

कई सारे हिट गानों को आवाज देने वाले अरमान मलिक आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खासतौर पर सिंगल के फीमेल फैंस की लिस्ट बहुत लंबी हैं। अरमान मलिक ने 2023 में आशना श्रॉफ से सगाई की है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक और आशना श्रॉफ 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल

सोशल मीडिया क्रिएटर प्राजक्ता कोली ने भी 2023 में अपने रिश्ते को वृषांक खनाल के साथ ऑफिशयल कर दिया है। एक इंस्टाग्राम फोटो में, प्राजक्ता कोली अपनी अंगूठी दिखाते हुए फैंस को यह गुड न्यूज दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल भी 2024 में शादी के बंधन में सकती हैं। 

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

रकुल प्रीत एक इंटरव्यू के दौरान कहती हैं, "हम दोनों पड़ोसी थे लेकिन हमने कभी बात नहीं की थी। लॉकडाउन के दौरान कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई। यही से दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी बहुत से इवेंट्स और पार्टी में एक साथ नजर आते हैं। साल 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया

janhvi shikhar photos

मौजूदा समय में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों कई बार मंदिर में एक साथ पूजा-पाठ करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर कुछ कमेंट नहीं किया लेकिन दोनों 2024 में शादी की गुड न्यूज से फैंस को खुश कर सकते हैं। 

अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर 

ananya panday aditya roy kapoor

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को कभी वेकेशन तो कभी इवेंट्स में, अक्सर एक साथ देखा जाता है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अपने रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन अक्सर दोनों इशारों-इशारों में प्यार का इजहार कर देते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Koffee with Karan 8 : कॉफी विद करण में नजर आएंगे आदित्य-अर्जुन, करेंगे कुछ खास खुलासे

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल 

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने भी अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशयल नहीं किया है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल और आथिया शेट्टी की तरह सारा और शुभमन भी साल 2024 में शादी कर सकते हैं। बता दें कि शुभमन गिल भारतीय क्रिकेटर टीम का उभरता हुआ चेहरा हैं और सचिन तेंदुलकर भी उनके गेम स्किल्स पर भरोसा करते हैं। 

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 

arjun malika wedding

इन सभी सितारों के साथ-साथ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

अब बस इंतजार है तो सेलेब्स के कंफर्मेशन का है। उम्मीद है कि सितारे जल्द ही फैंस के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल करेंगे और नए साल को हैप्पी बना देंगे। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।