Salman Khan Birthday: असली नाम से लेकर काम तक, जानिए सलमान खान से जुड़ी कुछ खास बातें

Salman Khan: हर साल की तरह इस साल भी सलमान ने अपने जन्मदिन पर जमकर पार्टी की है। आज सलमान के साथ ही उनकी भांजी आयत खान का भी जन्मदिन है। 


salman khan

सलमान खान 58 साल के हो गए है लेकिन उन्हें देखकर यह कहना मुश्किल हो रहा है कि एक्टर 58 के हो गए हैं। देसी खाना खाकर आज भी सलमान महज़ 40 के लगते है। इतना ही नहीं, वह आज भी बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव है। वह फ़िल्मों के साथ ही शोज़ को भी होस्ट करते हैं। इन दिनों सलमान और उनके भाई बिग बॉस को होस्ट करते नजर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सलमान खान के लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।

क्या है सलमान का असली नाम

salman khan birthday celebration

कई लोग है जो अब भी सलमान का असली नाम नहीं जानते होगे। सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।हालाँकि फ़िल्मों में आने के बाद सलमान ने अपना नाम बदला था। एक्टर का यह नाम उनके पिता और दादा ने मिलकर रखा था। अब पूरी दुनिया उन्हें सलमान खान या भाईजान के नाम से ही जानती हैं।

कैसे मिली फ़िल्म

सलमान को शुरुआती दौर में काफ़ी स्ट्रगल करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें काम करने का मौका मिला। एक्टर ने शुरुआत में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। यह बात साल 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल? वॉन्टेड से लेकर रेस तक कुछ ऐसा है हाल

ब्रेसलेट को क्यों मानते है लकी चार्म

सलमान खान के हाथों में आपने एक ब्रेसलेट ज़रूर देखा होगा। वह इस ब्रेसलेट को हमेशा पहने नज़र आते है। उन्होंने हमेशा यही कहा है कि वह इस ब्रेसलेट को काफ़ी लकी मानते है। सलमान ने कहा था कि उन्हें यह ब्रेसलेट साल 2002 में उनके पिता ने दिया था। तब से ही वह उस ब्रेसलेट को हमेशा पहने नज़र आते हैं।

इसे भी पढ़ें:पहली मुलाकात में सलमान को अच्छी नहीं लगी सुष्मिता, ऐसे हुई दोस्ती

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।


Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP