Bebika Dhurve Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियां लूट रहा है। फिर चाहे कंटेस्टेंट की दोस्ती हो या लड़ाई, हर कोई शो को पसंद कर रहा है। बिग बॉस के घर में नजर आ रहे कुछे कंटेस्टेंट के बारे में दर्शकों को जानकारी नहीं है। इन कंटेस्टेंट की लिस्ट में बेबिका धुर्वे का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कौन हैं बेबिका धुर्वे (Who is Bebika Dhruve)।
View this post on Instagram
बेबिका धुर्वे मूल रूप से मुंबई से हैं। वो एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से ली और बेंगलुरु के राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी में स्नातक की डिग्री हासिल की। बेबिका ने भाग्यलक्ष्मी में देविका ओबेरॉय का किरदार निभाया था। उनकी 5 बहने और दो भाई हैं। मौजूदा समय में बेबिका बिग बॉस ओटीटी 2 में धूम मचाती नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2: कौन हैं आशिका भाटिया, जो बनी पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
View this post on Instagram
बेबिका के साथ-साथ उनके पिता भी चर्चा में हैं, जो एक एस्ट्रोलॉजर हैं। बेबिका के पिता ज्योतिषी श्रीराम धुर्वे प्रसिद्ध नेटफ्लिक्स शो इंडियन मैचमेकिंग में भी नजर आ चुके हैं।
View this post on Instagram
बेबिका धुर्वे ने सबसे पहले जॉब डेंटिटस्ट की नौकरी की। इसके अलावा वो एस्ट्रोलॉजी और एक्टिंग की दुनिया से लेकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट की दुनिया में भी भूमिका निभा चुकी हैं। बता दें कि बेबिका मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में टॉप 15 में जगह बना चुकी हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बेबिका की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये है।
View this post on Instagram
बेबिका धुर्वे के वजन बढ़ने का कारण उनका फूडी होना। उन्होंने खुद एक दफा इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि एक समय पर उनका वजन बहुत कम था, लेकिन फूडी होने की वजह से समय के साथ उनका वजन बढ़ा।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2: कौन हैं मनीषा रानी जिनके एंटरटेनमेंट को बहुत पसंद कर रहे हैं फैंस
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।