herzindagi
bigg boss most entertainning foreigners celebs

बिग बॉस के शो में इन विदेशी सेलेब्स ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का

बिग बॉस के घर में एक्टर्स से लेकर रेसलर तक कंटेस्टेंट बन चुके हैं। इस शो में हॉलीवुड के भी कई सितारे अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 18:38 IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस है। बिग बॉस के सीजन 17 को ऑन एयर हुए एक महीना हो चुका है। घर में जमकर लड़ाइयां हो रही हैं। प्यार में भी कोई कमी नहीं है। टास्क भी अपने तरीके से खेले जा रहे हैं। कभी रद्द हो जाते हैं, तो कभी सफल। 

हमेशा की तरह इस बार शो में एक्टर से लेकर विदेशी स्टार की एंट्री करवाई गई है। हर साल बिग बॉस में एक फॉरनर कंटेस्टेंट जरूर होता है इस बार वह कंटेस्टेंट नावेद हैं। नावेद धीरे-धीरे गेम को समझ रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन विदेशी सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया। 

पामेला एंडरसन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pamela Anderson (@pamelaanderson)

बिग बॉस के सीजन 4 में पामेला एंडरसन ने एंट्री ली थी। हालांकि, वह शो में बहुत छोटे समय के लिए रहीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने जनता का भरपूर एंटरटेनमेंट किया।

वह शो में कभी खाना बनाती हुई नजर आईं। उनका माधुरी दीक्षित के फेमस सॉन्ग 'धक धक' पर डांस करना सभी को पसंद आया है। वह अपनी यूनीक पर्सनैलिटी से बिग बॉस के सीजन 4 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा चुकी हैं।

वीना मलिक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Veena Malik (@theveenamalik)

वीना मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वह सुंदर होने के साथ साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब ढाई मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

बिग बॉस के सीजन 4 में वीना मलिक की एंट्री के बाद पूरे घर का माहौल बदल गया था। घर में अश्मित पटेल के साथ उनका रिश्ता खूब चर्चा का विषय बना था। यह कहना गलत नहीं होगा कि वीना मालिक बिग बॉस की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक मल्हान समेत ये चेहरे बिग बॉस 17 में आ सकते हैं नजर

अब्दु रोजिक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

बिग बॉस के सीजन 16 में अब्दु रोजिक ने हिस्सा लिया था। अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के सिंगर हैं। बिग बॉस में जाने के बाद उन्हें जनता का बेहद प्यार मिला। यहां तक की सलमान खान भी अब्दु को पसंद करते थे। 

अब्दु रोजिक को भले ही हिंदी नहीं आती थी, लेकिन भाषा उनके लिए रूकावट नहीं थी। अपनी सादगी और शांत स्वभाव के कारण अब्दु घर के कैप्टन भी बन चुके थे।

सोफिया हयात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat)

सोफिया ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में काम किया है। वह एक अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस हैं। वह एक्टिंग के अलावा, मॉडलिंग और सिंगिग भी कर चुकी हैं। साल 2016 में सोफिया ने नन बनने का फैसला लिया था।

सोफिया हयात बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आ चुकी हैं। घर के अंदर रहते हुए उन्होंने जमकर कंट्रोवर्सी की। अरमान मलिक के साथ उनकी लड़ाई भला कौन भूल सकता हैय़ यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सोफिया ने अरमान के खिलाफ कंप्लेंट भी फाइल की है।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट की नेट वर्थ है करोड़ों में, जानें नाम

जेड गुडी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Jade Goody Memorial Page (@thejadegoodymemorialpage)

बिग ब्रदर में शिल्पा शेट्टी के साथ जेड गुडी भी कंटेस्टेंट थीं। जेड ने शिल्पा पर रेसिस्ट रिमार्क कमेंट किया था, जिसके कारण वह कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी थी।

जेड में बिग बॉस के सीजन 2 में एंट्री ली थी। इस सीजन की होस्ट शिल्पा शेट्टी थीं। शिल्पा ने जेड का तहे दिल से स्वागत किया था। शो में रहते हुए जेड लड़ाई से लेकर घर के अन्य टास्क का हिस्सा बनीं। जेड गुडी को कैंसर हो गया था, जिसके कारण उन्हें शो से एग्जिट लेना पड़ा। 

ये कंटेस्टेंट भी कर चुके हैं जनता का एंटरटेनमेंट

  • मंदना करीमी पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल है। वह बिग बॉस के सीजन 9 का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में रहते हुए उनकी हर कंटेस्टेंट से लड़ाई हुई। मंदना का गेम काफी स्ट्रॉन्ग था।
  • एली एवराम भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने न केवल जनता के साथ-साथ सलमान खान का भी दिल जीता था।

 

 

ये हैं वह सेलेब्स जिन्होंने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।