बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल चुका है। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया है। मुनव्वर के फैंस इस जीत से काफी खुश हैं। वहीं, काफी लोग मुनव्वर को फिक्स्ड विनर बता रहे हैं और अभिषेक को जीत का असली हकदार मानते हैं। बिग बॉस के पूरे सीजन में और खासकर सीजन फिनाले तक पहुंचते-पहुंचते मुनव्वर की लव लाइफ काफी चर्चा में रही। मुनव्वर पर कई सवाल भी उठे। घर से लेकर बाहर तक कई कॉन्ट्रोवर्सीज हुईं। वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं था जब मुनव्वर किसी कॉन्ट्रोवर्सीज में फंसे हैं। इससे पहले भी मुनव्वर कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। एक बार तो 'सीता मां' पर टिप्पणी करके मुनव्वर जेल की हवा भी खा चुके हैं।
View this post on Instagram
मुनव्वर फारुकी 2021 में कानूनी विवाद में फंस गए थे। मुनव्वर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शो के दौरान मुनव्वर ने माता सीता के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणी की थी, जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। उन्होंने सीता मां समेत अन्य कई हिन्दू देवी-देवताओं पर विवादित कमेंट किए थे। श्री राम के 14 साल के वनवास के बारे में भी मुनव्वर के अपने शो में काफी कुछ कहा था। इसके बाद लगभग 1 महीने तक न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद थे। जेल जाने के बाद उनके कई शो कैंसिल भी हुए थे। हालांकि, मुनव्वर के बाद में अपने ऊपर लगे आरोपों को निरस्त करने की मांग की थी। फिनाले से कुछ दिन पहले भी मुनव्वर का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसे लेकर रोष भी जताया था।
जेल जाने के अलावा भी मुनव्वर के नाम कई विवाद रहे हैं। लॉकअप रियलिटी शो में मुनव्वर और अंजलि का रिश्ता काफी सु्र्खियों में रहा था। मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने उन पर उनके और नाजिला के साथ-साथ और भी कई महिलाओं के साथ रिश्ता रखने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का असली नाम? जानें उनके बारे में रोचक बातें
View this post on Instagram
मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस के घर में अक्सर कहा करते थे कि ट्रॉफी तो डोंगरी ही जाएगी और आखिर ट्रॉफी डोंगरी पहुंच गई है। मुनव्वर के स्वागत में काफी भीड़ उमड़ी जिसे देखकर साफ पता चल रहा था कि मुनव्वर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ से लेकर श्वेता तिवारी तक, जानें अब क्या कर रही हैं बिग बॉस की फीमेल विनर्स?
मुनव्वर फारुकी की जीत से आप कितने खुश हैं, हमें कमेंट्स में बताएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।