Mon Apr 13, 2026 | Updated 01:33 AM IST
image

Asha Bhosle Died: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, इन गानों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

Asha Bhosle Death News: बॉलीवुड की लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण सिंगर की मौत हुई। आशा भोसले कल रात से अस्पताल में एडमिट थीं। उन्होंने कई बेहतरीन गानों में अपनी आवाज दी है, जिनके जरिए वो फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-12, 13:42 IST

दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर कल रात से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने कल रात बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, आज उनके निधन की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। आशा भोसले बेशक आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन अपने सदबहार गानों के चलते वो हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगी। आशा भोसले की गिनती उन चुनिंदा सिंगर्स में की जाती है, जिन्होंने लगभग हर दौर के और हर जॉनर के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

asha bhosle died news
आशा भोसले का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स और न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। गायिका कल रात से बीमार थीं। बताया जा रहा है कि उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की न्यूज को कंफर्म किया है।

यह भी पढ़ें- 16 की उम्र में लव मैरिज से आर.डी.बर्मन से रिश्ते तक, आशा भोसले की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

इन गानों के जरिए फैंस के दिलों में रहेंगी आशा भोसले

asha bhosle died

हरे कांच की चूड़ियां, पिया तू अब तो आजा, रेशमी सलवार कुर्ता जाली का, अभी न जाओ छोड़कर, दम मारो दम, सर पर टोपी,  सजना है मुझे सजना के लिए और मुझे नौलखा मंगा दे समेत कई गानों में उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा और इनके जरिए फैंस उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

 


आशा भोसले के जाने से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।