90's Kids में था A R Rahman के इन हिट सॉन्ग का क्रेज, आज भी सुनकर बेताब हो जाते हैं नौजवान

A R Rahman 90s Famous Hindi Songs List: एआर रहमान के 90 के दशक के गानों को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। 90s किड्स के साथ-साथ आज का यूथ भी इन गानों को आज तक पसंद करता आ रहा है। आइए देखें एआर रहमान की 90 के दशक की हिट प्ले लिस्ट...
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-06, 16:27 IST
A R Rahman 90s Famous Hindi Songs List

A R Rahman 90s Famous Hindi Songs:मोजार्ट ऑफ मद्रास ने अपने करियर में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका हर गाना उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ है। 90 का दशक हो या आज का समय, हमेशा से ही एआर रहमान यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर रहे हैं। उनके गानों में प्यार, दर्द और खुशी का एक ऐसा अहसास है, जो हर किसी को दीवाना बना देता है। एआर रहमान 6 बार नेशनल अवॉर्ड और दो ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं।

एआर रहमान ने 90 के दशक में भी कई ऐसी शानदार बीट्स बनाई, जिन पर आज भी फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके गानों की खासियत है कि वो कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। उनका हर गाना सदाबहार है। आज हम आपको एआर रहमान के 90 के दशक के टॉप गानों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम सुनते ही आप उन्हें अभी के अभी अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आइए जानें, एआर रहमान के टॉप 90s सॉन्ग के बारे में...

छोटी सी आशा- रोजा

साल1992 में रिलीज हुई फिल्म रोजा एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही अपने गानों से ऑडियंस का दिल जीत लिया था। रोजा फिल्म का सॉन्ग छोटी सी आशा बहुत पसंद किया गया था। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को फिल्म रोजा की नायिका मधु पर फिल्माया गया था। गाने में आवाज मिनमिनी ने दी है।

एक हो गये हम और तुम- बॉम्बे

1995 में आई फिल्म बॉम्बे की कहानी और इसके सभी गानों को फैंस का खूब प्यार मिला था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का गाना 'एक हो गये हम और तुम' आज भी खूब पसंद किया जाता है। पहली बार इस गाने को अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। बता दें कि यह एल्बम द गार्जियन की 1000 Albums to Hear Before You Die का ही हिस्सा है।

यारों सुन लो जरा- रंगीला

1995 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला में आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिता मातोंडकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का म्यूजिक जबरदस्त हिट रहा। एआर रहमान के गानें यारों सुन लो जरा से इस फिल्म को एक अलग पहचान मिली। इसे आप भी खूब पसंद किया जाता है।

रमता जोगी- ताल

1999 में आई फिल्म ताल का गाना रमता जोगी को भला कोई कैसे भूल सकता है। यह एआर रहमान की सबसे हिट गानों की लिस्ट में आता है। इस गाने को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं।

यह भी देखें-शादी के 29 साल बाद पत्नी से अलग हो रहे हैं एआर रहमान, जानें कौन हैं उनकी वाइफ सायरा बानो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP