साल 2024 खत्म हो गया है और हम सभी ने धूमधाम के साथ 2025 में एंट्री ले ली है। नए साल का जश्न दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। अब बात नए साल के जश्न की हो रही है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। जी हां, बॉलीवुड के सितारों ने भी साल 2025 का स्वागत खूब धूमधाम के साथ किया है। कई सितारों ने सादगी के साथ फैंस और चाहने वालों को बधाई दी है, तो कई ने अपनी शानदार जश्न की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और काजोल के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए, यहां देखते हैं अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ शानदार सेलिब्रेशन्स के लिए फेमस बॉलीवुड सितारों ने किस तरह से नए साल का स्वागत किया है।
जाह्नवी कपूर ने भी अंबानी परिवार के साथ मनाया नए साल का जश्न![janhvi]()
एक्ट्रेनजाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के साथ देखा जा सकता है। यह तस्वीर नए साल की जश्न की बताई जा रही है। बता दें कि अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में नए साल की पार्टी ऑर्गेनाइज की थी।
भूमी पेडणेकर ने शेयर की तस्वीरें
View this post on Instagram
एकट्रेसभूमी पेडणेकर ने 1 जनवरी की रात नए साल की जश्न की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा 'नया साल मुबारक हो, उम्मीद करती हूं कि 202' छोटे-बड़े चमत्कारों से भरा हो।'
वरुण धवन समेत इन स्टार्स ने मिलकर किया नए साल का स्वागत
करण जौहर, वरुण धवन, नोरा फतेही, मनीष मल्होत्रा ने एक साथ मनाया नया साल 2025 का जश्न मनाया।उनके साथ-साथ पार्टी में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल को भी तस्वीरों में देखा गया। डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी। संजय कपूर, चंकी पांडे को भी अपनी पत्नीयों के साथ पार्टी में मस्ती करते हुए देखा गया।
अंबानी परिवार के साथ भाईजान ने मनाया नए साल का जश्न
अंबानी फैमिली के साथ इस बार भाईजान को नए साल का जश्न मनाते हुए देखा गया। इस बार की पार्टी गुजरात के जामनगर में रखी गई थी। इस पार्टी में कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। सलमान खान के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी और सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ अंबानी परिवार की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे।
रवीना टंडन ने फैंस के लिए मांगी दुआ
रवीना टंडन ने साल 2024 अच्छा बीतने के लिए भगवान को धन्यवाद किया। उन्होंने नए साल पर अपने फैंस के लिए भी दुआ मांगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा किसभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं, यह सालमेरे और हमारे सभी बच्चों के लिए प्रेम, शांति और खुशियां लेकर आएं। उन्होंने पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आलिया और रणबीर ने इस बार फैमिली के साथ धूमधाम से नए साल का स्वागत किया है। उनके न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोज में आलिया भट्ट, रणबीर और उनकी बेटी राहा के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, सोनी राजदन ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: साल 2025 में परदे पर धमाल मचाएंगी ये जोड़ियां, दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं फैंस
कैटरीना कैफ
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर दिखा दी है। कैटरीना कैफ फोटोज में व्हाइट कलर की पोलका डॉट वाली ड्रेस में समंदर किनारे खूब खिल-खिलाती और मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने हैप्पी फोटोज के साथ फैंस को कैप्शन लिखकर नया साल भी विश किया है। कै
अनन्या पांडे
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही फैंस को विश भी किया है। फोटोज में एक्ट्रेस अपने पेट डॉग को गले लगाए दिख रही हैं और साथ ही कैप्शन लिखा है- 2025 की शुरुआत केवल प्यार के साथ कर रही हूं!!! आइए, इस टोन को पूरे साल के लिए सेट कर दें।
परिणीति चोपड़ा
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी पति राघव चड्ढा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है और फैंस को विश किया है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह पति के साथ बोनफायर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं और स्माइल के साथ हैप्पी न्यू ईयर कह रही हैं।
नेहा धूपिया
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह पति और बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं और शानदार मेलबर्न में फायरवर्क्स एन्जॉय कर रही हैं। नेहा धूपिया ने वीडियो क्लिप के साथ एक स्वीट मैसेज लिखा है और फैंस को नया साल विश किया है।
इसे भी पढ़ें: न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये गानें, मस्ती हो जाएगी डबल
सोनाक्षी सिन्हा
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी शादी के बाद पहली बार पति जहीर इकबाल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। सोनाक्षी ने न्यू ईयर के मौके पर एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह पति के साथ सिडनी में शानदार फायरवर्क्स एन्जॉय कर रही हैं और फैंस को विश भी कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का यह स्पेशल न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
काजोल
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने पति अजय देवगन और फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
शिल्पा शेट्टी
View this post on Instagram
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी फैमिली के साथ फन वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पूरी फैमिली के साथ हंसते और खिल-खिलाते फैंस को न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी का फन वाला न्यू ईयर सेलिब्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
View this post on Instagram
सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू, एक्टर राजकुमार राव, पत्रलेखा और अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। सोहा अली खान ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोहा अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
खुशी कपूर
View this post on Instagram
जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से पिछले साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। खुशी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ धूमधाम से नए साल का स्वागत किया है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों