नए साल का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। साल 2025 आने में अब बस 3 से 4 दिनों का समय बचा है। नए साल का स्वागत सभी खूब धूमधाम से करते हैं। 31 की रात से ही जश्न शुरु हो जाता है। चारों तरफ म्यूजिक, पार्टी और डांस का माहौल बन जाता है। अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी प्लान कर रहे हैं, और दोस्तों को पार्टी में बुलाने वाले हैं तो आपके प्लेलिस्ट में कुछ धमाकेदार गाने जरूर होने चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल में न्यू ईयर पार्टी को यादगार बनाने वाले कुछ गानों की लिस्ट दे रहे हैं जिससे आपके जश्न में चार चांद लग जाएगा। पार्टी में हर कोई थिरकने को मजबूर हो जाएगा। आइए नजर डालते हैं इन गानों पर
न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये गानें (Happy New Year Song 2025)
खेतों में आई नहीं
स्त्री 2 का वह धमाकेदार गाना खेतों में आई नहीं तो आप सबको याद ही होगा, इस गाने को न्यू ईयर पार्टी में जरूर बजाएं, इस गाने की एनर्जी किसी भी पार्टी में जान डालने के लिए काफी है। इस गाने के हर बीट्स और बोल मस्ती से भरे हैं जो पार्टी की एनर्जी कम नहीं होने देंगे। भोजपुरी स्टार के अवाज वाला यह गाना हर किसी को थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।
आज की रात मजा हुस्न का
स्त्री 2 यह गाना भी पावर पैक है। इस गाने के साथ आप पार्टी का माहौल रोमांटिक के साथ एंटरटेनिंग भी बना सकते हैं। इसकी धुन पार्टी के रंग को अलग लेवल पर पहुंचा सकती है। एक बार इस गाने को बजाने के बाद हर किसी का मूड बन जाएगा।
जमाल कुडू
जमाल कुडू साल 2024 में पसंद किया जाने वाला गाना है जो पार्टी में मस्ती भर देता है और माहौल को खुशनुमा बना देता है। जमाल कुडू के बीट्स हर किसी को डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर सकती है। इसकी धुन हर किसी में ताजगी ला सकता है।
तौबा -तौबा
करण औजला का गाना तौबा तौबा अपने प्लेलिस्ट में जरूर डालें। इसकी जबरदस्त बीट डांस पार्टी को और भी दिलचस्प बना देगी। गाने के बीट्स के साथ लोग स्टाइलिश डांस मूव्स करेंगे, और आपको नई-नई स्टेप्स देखने को मिल सकती हैं। गाने के साथ जो एनर्जी और उत्साह आएगा वह पार्टी को एक नया मूड और रंग देगा
अभी तो पार्टी शुरू हुई है
यह गाना चाहे कितना भी पुराना क्यों ना हो जाए हर साल न्यू ईयर पार्टी पर बजता जरूर है और आप यकीन मानिए कभी भी इससे बोर नहीं हो सकते हैं। इसकी बीट, धुन और म्यूजिक पार्टी में चार चांद लगा सकता है। बादशाह के चाहने वालों के लिए इस गाने पर ग्रूव करना और भी मस्ती भरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-इंडस्ट्री के ये स्टार्स हैं OCD के शिकार, तीसरे नंबर वाला तो दिन में 4 बार करता है ब्रश
काला चश्मा
पार्टी कोई सी भी हो काला चश्मा गाने के बगैर पार्टी का मजा एकदम फीका लगता है। अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ की अवाज में गाया यह गाना सुनते ही हर किसी का मन झूमने और नाचने को चाहता है। इसका रैप पार्टी में ऊर्जा और मस्ती का माहौल बना सकता है। इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में डालकर आप पार्टी को एकदम शानदार बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें-दिसंबर के आखिरी हफ्ते में होगा फुल एंटरटेनमेंट, ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ये शानदार फिल्में और सीरीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों