Aaradhya Bachchan Birthday Celebration Pics: बेटी आराध्या के बर्थडे में अभिषेक के न आने ने अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों को फिर हवा दे दी है। ऐश्वर्या की लाडली आराध्या 13 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया और इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार से किसी का नजर न आना फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है और सोशल मीडिया पर एक बार फिर कपल के डिवोर्स की अटकलें शुरू हो गई हैं। पिछले लंबे समय से किसी भी फिल्मी पार्टी, अवॉर्ड शो या किसी भी इवेंट में ऐश्वर्या, बच्चन परिवार के साथ शिरकत नहीं करती हैं। इसलिए, दोनों के डिवोर्स की अफवाहें तेज होने लगी थीं। अब बेटी आराध्या के बर्थडे पर भी अभिषेक का शिरकत न करना, फैंस को परेशान कर रहा है। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
आराध्या के बर्थडे से नदारद रहे अभिषेक बच्चन
View this post on Instagram
ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन का बर्थडे 16 नवंबर को आता है और ऐश्वर्या के पिता की बर्थ एनिवर्सरी 21 नवंबर को होती है। ऐश्वर्या ने बेटी के बर्थडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें ऐश्वर्या की मम्मी के घर की हैं। इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन या बच्चन परिवार से कोई भी नजर नहीं आया। अभिषेक बच्चन ने आराध्या को भी सोशल मीडिया पर विश भी नहीं किया। इन बर्थडे फोटोज में जहां एक तरफ ऐश्वर्या, आराध्या पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभिषेक किसी भी फोटोज में नजर नहीं आ रहे हैं।
अभिषेक-ऐश्वर्या के डिवोर्स की अटकलें हुई तेज
View this post on Instagram
इन तस्वीरों में अभिषेक का नजर न आने ने एक बार फिर दोनों ने डिवोर्स की अटकलों को तेज कर दिया है। फैंस इस पोस्ट पर कई कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "तस्वीरों में बच्चन फैमिली का कोई सदस्य या अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे हैं...डिवोर्स की खबरें सच लग रही हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें ऐश की आंखों में दर्द दिख रहा है।" इस तरह के और भी कई कमेंट्स ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर नजर आ रहे हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों के डिवोर्स की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इधर, खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन, एक्ट्रेस निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं।यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के डिवोर्स रुमर्स के बीच सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया पुराना इंटरव्यू, बेवफाई के आरोपों पर अभिषेक का स्टेटमेंट हुआ वायरल
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी आपको कैसी लगती है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों