Celebrities Will Play Holi 2025 For First Time After Marriage: होली का त्योहार आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड गलियारों में भी इस वक्त होली की धूम मची हुई है। फिल्म इंडस्ट्री की होली बहुत ही खास होती है। होली की पार्टी से लेकर रंगों के खेल तक सब गुलजार नजर आता है। कुछ सेलेब्स के घर में होली बहुत ही शान-ओ-शौकत के साथ मनाई जाती है। इस बार बहुत से सेलेब्स शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। बीते कुछ वक्त में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई बड़े सेलिब्रिटीज की शादी हुई है। आइए जानें, कौन से सेलिब्रिटी इस साल शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं?
यह भी देखें- रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी से लेकर सिध्दार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी तक, बॉलीवुड सितारों पर कुछ यूं चढ़ा होली का रंग
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने भी पिछले साल जून में सिविल मैरिज की थी। अब साल 2025 में ये कपल अपनी पहली होली मनाने जा रहा है। बी-टाउन की ये जोड़ी पहली बार पति-पत्नी के तौर पर होली मनाने वाले हैं।
View this post on Instagram
हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने भी पिछले साल शादी की है। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ भी इस साल अपनी पहली होली मनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। इन दोनों ने इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। फैंस इन दोनों की होली का तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं।
मेड इन हेवन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने पिछले साल दिसंबर महीने में खूब धूमधाम से पारंपरिक तरीके से शादी की थी। दोनों अब अपनी पहली होली मनाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। इन दोनों की पहली होली बहुत ही खास होने वाली है।
View this post on Instagram
साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश की शादी एंथनी थाटिल के साथ पिछले साल ही दिसंबर के महीने में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। कपल ने क्रिश्चियन और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के बाद ये इन दोनों की पहली होली होने वाली है।
25 फरवरी को प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल ने एक ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। दोनों की पहली होली काफी खास होने वाली है। फैंस इनकी होली की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी को शादी की थी। अब दोनों अपनी शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। इन दोनों की शादी काफी चर्चाओं में रही थी।
यह भी देखें- कैटरीना-विक्की से लेकर आदित्य-अनुष्का तक इन सेलेब्स ने शादी के बाद मनाई पहली होली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।