फाउंडेशन लगाते ही चेहरा क्यों नजर आता है मोटा? जानें वजह और फेस को दें परफेक्ट शेप

मेकअप करने से पहले स्किन टाइप के अनुसार स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां रहेगी।

tips for applying foundation

हम सभी को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन नए से नए लुक को री-क्रिएट भी करते हैं। बदलते मेकअप के दौर में भी कुछ तकनीक आज भी वही पुरानी ही अपनाई जाती है। मेकअप की बात करें तो फाउंडेशन तो हम सभी लगाते हैं। मार्केट में आपको अनगिनत ब्रांड्स से लेकर अपनी स्किन टोन के हिसाब से शेड्स भी काफी मिल जाएंगे।

कई बार हमने आपने देखा होगा कि चेहरे पर फाउंडेशन लगाते ही फेस मोटा नजर आने लगता है। आमतौर पर इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन वजह कोई भी हो यह चीज मेकअप लुक को बिगाड़ सकती है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं मेकअप फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा मोटा क्यों नजर आने लगता है। साथ ही, बताएंगे चेहरे को सही शेप देने के कुछ आसान हैक्स-

मेकअप फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या है?

  • चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के लिए सबसे पहले आप स्पेचुला की मदद से जरूरत अनुसार फाउंडेशन को अपने हाथों के पीछे की तरफ में निकाल लें।
  • आप चाहे तो मेकअप प्लेट में भी फाउंडेशन को निकाल्स सकती हैं।
  • अब डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे, गर्दन और कानों के आस-आस की जगहों पर मेकअप फाउंडेशन लगा लें।
  • इस तरीके से आप सही मात्रा में जरूरत अनुसार फाउंडेशन ले पाएंगे।
  • ध्यान रहे कि फाउंडेशन कम से ज्यादा हो सकता है, लेकिन ज्यादा से कम करने में यह थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
  • इसलिए धीरे-धीरे ही इसी कवरेज को बिल्ड करें।

इसे भी पढ़ें :ड्राई स्किन वाली महिलाएं ड्यूई बेस मेकअप करने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान

मेकअप फाउंडेशन को फ्लॉलेस लुक कैसे दें?

easy makeup foundation hacks

  • मेकअप फाउंडेशन को सही तरीके से ब्लेंड करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
  • त्वचा पर लगा यह प्रोडक्ट सही तरह से ब्लेंड नहीं हुआ तो यह आपके पूरे मेकअप लुक को बिगाड़ कर रख सकता है।
  • इसे चेहरे पर डॉट-डॉट कर लगाने के बाद आप स्टिपलिंग ब्रश की मदद से इसे स्किन में ब्लेंड कर सकती हैं।
  • वहीं इसे नेचुरल और फ्लॉललेस लुक देने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर की मदद ले सकते हैं।
  • इसके बाद इसे पाउडर की मदद से सेट करना बिल्कुल भी न भूलें।

इसे भी पढ़ें :टिप्स जो आपके चेहरे के मेकअप को रखेंगे पूरे दिन फ्रेश

मेकअप फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा क्यों नजर आता है मोटा?

फाउंडेशन को चेहरे पर लगाने के बाद में यह त्वचा पर एक लेयर बनाता है, जिसकी वजह से चेहरे की त्वचा और ज्यादा फूली हुई नजर आती है। इससे बचने के लिए आप चेहरे पर स्टेप बाय स्टेप मेकअप फाउंडेशन को सही तरीके से ब्लेंड करें और पाउडर की मदद से सेट करें। चेहरे को परफेक्ट शेप देने के लिए आप मेकअप कंटूरिंग की मदद ले सकती हैं। हैवी लुक कैरी नहीं करना चाहती हैं तो मेकअप कंटूरिंग की जगह पर ब्रोंजर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

अगर आपको मेकअप से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP