पीठ पर हो रहे हैं व्हाइटहेड्स तो करें ये काम

व्हाइटहेड्स केवल चेहरे पर नहीं होते हैं। अगर आपकी पीठ पर व्हाइटहेड्स हो रहे हैं तो इनके कारण उपाय जानना जरूरी है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-05-31, 13:22 IST
remedies for whiteheads on back

व्हाइटहेड्स चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी होते हैं। यह देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। कुछ लोगों को पीठ पर व्हाइट हेड्स की समस्या होती है। इसके कारण वह ऑफ शोल्डर या कई बार अपनी मन पसंद बैकलेस ड्रेस नहीं पहन पाती हैं।

अगर आप भी पीठ पर मौजूद व्हाइटहेड्स से परेशान हैं तो आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए घरलू उपाय आजमाने चाहिए। साथ ही, आपको यह भी पता होना चाहिए कि त्वचा की देखभाल कैसे करें ताकि यह समस्या न हो।

क्ले मास्क बनाएं

how to make clay mask for whiteheads

त्वचा पर क्ले का इस्तेमाल किया जाता है। आप क्ले की मदद से व्हाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए मास्क बना सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • दो चम्मच क्ले
  • एक चम्मचशहद
  • पानी

क्या करें?

  • आपको बाजार में आसानी से क्ले पाउडर मिल जाएगा।
  • दो चम्मचक्ले पाउडर में एक चम्मचशहद डालें और पानी मिला लें।
  • पानी की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसके कारण मास्क गीला हो जाएगा।
  • अब तीनों चीजों को मिक्स करें।
  • लीजिए बन गया व्हाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए मास्क

कैसे करें इस्तेमाल?

  • पीठ पर यह मास्क लगाने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत पड़ेगी।
  • ब्रश की मदद से व्हाइटहेड्स वाली जगह पर मास्क लगा लें।
  • कुछ देर बाद जब यह क्ले मास्क सुख जाए तब गुनगुने पानी से पीठ साफ कर लें।
  • इस क्ले मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से फायदा होगा।

इस मास्क के फायदे

  • क्ले मास्क एक तरह का एक्सफोलियंट है। इसकी मदद से डेड स्किन रिमूव हो जाती है। (ब्लैकहेड्स को कैसे हटाएं)
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मास्क आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • इस क्ले मास्क के उपयोग से आपकी स्किन ड्राई भी नहीं होगी।

एग व्हाइट आएगा काम

how to make clay mask for egg whiteअंडा सेहत, बाल और त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसलिए मार्केट में अंडे से बने कई स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। अंडा और इसका सफेद भाग, दोनों के फायदे भी अलग-अलग होते हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि किस समस्या के लिए अंडे का कौन-सा भाग काम आएगा। आप एग व्हाइट की मदद से पीठ पर हो रहे व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • एक एग व्हाइट
  • एक चम्मचशहद

क्या करें?

  • एक छोटे बाउल में अंडे को तोड़कर इसका सफेद भाग अलग कर लें।
  • अब इसमें एक चम्मचशहद डालें और एक साफ चम्मचसे इसे मिक्स कर लें।
  • आप इस पेस्ट का इस्तेमाल पीठ पर हो रहे व्हाइटहेड्स के लिए कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस पेस्ट को व्हाइटहेड्स वाली जगह पर लगाएं।
  • करीब 15 मिनट बाद सादे पानी से पीठ को साफ कर लें।
  • हफ्ते में दो बार इस तरह से अंडे का इस्तेमाल करने से व्हाइट हेड्स की समस्या कम हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको अपनी पीठ को अच्छे से साफ करना चाहिए। गंदगी के कारण न केवल व्हाइटहेड्स होते हैं बल्कि मुंहासे की भी समस्या हो सकती है।
  • हफ्ते में एक बार पीठ को एक्सफोलिएट जरूर करें। स्क्रब करने से गंदगी और डेड स्किन हट जाएगी, जिससे आपकी पीठ न केवल साफ हो जाएगी बल्कि यह समस्याएं नहीं होंगी।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP